लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कर्नाटक में कुछ इस अंदाज में दिखे राहुल गांधी, CM सिद्धारमैया के साथ जमकर बजाया ड्रम 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 26, 2018 17:00 IST

राहुल गांधी ने कि नरेंद्र मोदी ने कई वादे किए, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। दूसरी तरफ कांग्रेस जो बोलती है वो करती है। मुझे पूरा भरोसा है कि एक बार फिर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता संभालेगी।

Open in App

बेंगलुरु, 26 फरवरीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी तीन दिवसीय कर्नाटक यात्रा पर हैं और सोमवार को उनकी यात्रा का आखिरी दिन है। उन्होंने सूबे के मुखिया सिद्धारमैया के साथ बेलागवी के येलम्मा मंदिर में पारंपरिक ड्रम बजाए। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इससे पहले राहुल गोडची के श्री वीरभद्र मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। राहुल ने यहां श्री वीरभद्र मंदिर में दर्शन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया और कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री को सिर्फ भाषण देने के लिए नहीं चुना है। गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने लोकायुक्त नहीं बनाया। अब केंद्र की चार साल की सरकार में भी कोई लोकपाल नहीं है। सिर्फ बातें करने से काम नहीं चलेगा। 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कई वादे किए, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। दूसरी तरफ कांग्रेस जो बोलती है वो करती है। मुझे पूरा भरोसा है कि एक बार फिर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता संभालेगी। मोदी सरकार की योजनाएं अमीरों के लिए होती हैं। उन्होंने नोटबैन किया जिससे अमीरों के कालेधन को सफेद किया जा सके। आम आदमी बैंक की लाइन में लगा रहा और चौकीदार के नाक के नीचे से नीरव मोदी करोड़ों उड़ा ले गया।

उन्होंने कहा कि हमने करोड़ो गरीबों को रोजगार दिया। उनकी जिंदगी बदली, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने सारा पैसा बड़े-बड़े पूंजीपतियों को दे दिया। उन्होंने जो किया नीरव मोदी जैसे लोगों के लिए किया। कर्नाटक की मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों का फायदा आम जनता तक पहुंचा है।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीसिध्दारामैयह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ