लाइव न्यूज़ :

राफेल के स्वागत के लिए अंबाला तैयार: एयरबेस के आसपास धारा 144 लागू, 3 KM का दायरा नो जोन घोषित

By स्वाति सिंह | Updated: July 28, 2020 17:18 IST

पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन के साथ जारी सीमा गतिरोध के बीच राफेल जेट जंगी विमानों की पहली खेप को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही वायुसेना उनमें 60 किलोमीटर तक मारक क्षमता की हवा से जमीन पर मार करने वाली नयी पीढ़ी की मिसाइलें लगाने पर विचार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना के सबसे घातक फाइटर जेट राफेल ने अंबाला के लिए उड़ान भर ली है।अंबाला एयरलाबेस के तीन किलोमीटर के दायरे को नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है

नई दिल्ली: अत्‍याधुनिक मिसाइलों और घातक बमों से लैस भारतीय वायुसेना के सबसे घातक फाइटर जेट राफेल ने अंबाला के लिए उड़ान भर ली है। विमान 29 जुलाई को अंबाला पहुंचने वाला है। ऐसे में एयरलाबेस पर राफेल के स्वागत कि तैयारी भी पूरी हो गई है। साथ ही सुरक्षा के भी ख़ास इंतजाम किए गए हैं। 

अंबाला एयरलाबेस के तीन किलोमीटर के दायरे को नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है। जबकि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एयरफोर्स स्टेशन के आसपास फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

एक हफ्ते में लगेंगे मिशन पर

मालूम हो कि एक हफ्ते के अंदर ही इन विमानों को किसी भी मिशन के लिए तैयार कर लिया जाएगा। इन फाइटर जेट को उड़ाने के लिए कुल 12 पायलटों को ट्रेनिंग दी गई है, जो इसे फ्रांस से लेकर आ रहे हैं। 

बता दें कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन के साथ जारी सीमा गतिरोध के बीच राफेल जेट जंगी विमानों की पहली खेप को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही वायुसेना उनमें 60 किलोमीटर तक मारक क्षमता की हवा से जमीन पर मार करने वाली नयी पीढ़ी की मिसाइलें लगाने पर विचार कर रही है। इस घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

राफेल को नई पीढ़ी के हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों से किया जाएगा लैस

यह विमान विभिन्न प्रकार के शक्तिशाली हथियारों को ले जाने में सक्षम है। यूरोपीय मिसाइल निर्माता एमबीडीएस की मिटोर, स्कैल्प क्रूज मिसाइल, मीका हथियार प्रणाली राफेल जेट विमानों के हथियार पैकेज में शामिल होंगे। संबंधित सूत्रों ने बताया कि वायुसेना की नजर अब मध्य दूरी के हवा से जमीन पर लक्ष्य भेदने वाली मोड्यूलर हथियार प्रणाली हैमर की खरीद पर टिकी है और इसके लिए उसकी सरकार द्वारा सशस्त्र बलों को अहम हथियारों एवं शस्त्राास्त्रों की तीव्र खरीद के लिए सरकार द्वारा प्रदत्त आपात वित्तीय शक्तियों का इस्तेमाल करने की योजना है। 

हैमर फ्रांसीसी रक्षा कंपनी साफरान द्वारा विकसित बिल्कुल सटीक निशाना साधने वाली मिसाइल है। मूल तौर पर इसे फ्रांस की वायुसेना और नौसेना के लिए विकसित किया गया था। चीन के साथ सीमा गतिरोध के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने इस महीने सेना के तीनों अंगों को आपात अभियान संबंधी जरूरतों की पूर्ति के लिए 300 करोड़ रूपये के अलग-अलग पूंजीगत खरीद कार्यक्रम की विशेष शक्तियां प्रदान की है। 

टॅग्स :राफेल फाइटर जेटइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?