लाइव न्यूज़ :

राफेल डील विवाद: रिव्यू याचिका मामले की सुनवाई के दौरान CJI ने कोर्ट की अवमानना मामले में राहुल गांधी से मांगा जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 17:14 IST

सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू याचिका मामले की सुनवाई की तारीख टालते हुए कहा कि 10 मई को कोर्ट की अवमानना और रिव्यू याचिका पर सुनवाई करेगा।

Open in App

राफेल डील विवाद पर रिव्यू याचिका मामले को लेकर सुनावई के दौरान CJI रंजन गोगोई ने उस वक्त कोर्ट में मौजूद लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया जब उन्होंने कोर्ट की अवमानना मामले में राहुल गांधी से जवाब मांगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट सोमवार (6 मई)  राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करने वाला था। लेकिन कोर्ट यह सुनवाई 10 मई को करेगा। 

दरअसल, कोर्ट में राफेल डील विवाद पर रिव्यू याचिका मामले को लेकर सुनावई कर रहा था कि अचनाक सीजेआई रंजन गोगोई ने पूछा कि कोर्ट की अवमानना के मामले में राहुल गांधी का जवाब कहां है। इसके बाद दोनों पक्षों के वकील और कोर्ट मास्टर ने सीजेआई को बताया कि आज राफेल मामले की रिव्यू याचिका पर सुनवाई होनी है। और उन्होंने सीजेआई से बताया कि अवमानना मामले में के लिए कोर्ट ने 10 मई की तारीख तय की थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  CJI ने दोनों पक्षों के वकील से आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह कैसे हो सकता है। हमारे आदेश में था कि रिव्यू और अवमानना मामलों की सुनवाई साथ-साथ होगी! खुली अदालत में हमने 6 तारीख तय की थी।' 

10 मई को होगी दोनों मामलों की सुनवाई

बता दें कि कोर्ट ने रिव्यू याचिका मामले की सुनवाई की तारीख टालते हुए कहा कि 10 मई को कोर्ट की अवमानना और रिव्यू याचिका पर सुनवाई करेगा।

मालूम हो कि चार मई को केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि राफेल मामले में उसके पिछले साल 14 दिसंबर के फैसले में दर्ज ‘स्पष्ट और जोरदार’ निष्कर्षों में कोई स्पष्ट त्रुटि नहीं है, जिससे उसपर पुनर्विचार की जरूरत है। 

वहीं, केंद्र ने कहा था कि याचिकाकर्ताओं के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की आड़ में और उनके मीडिया में आई कुछ खबरों और अनधिकृत और अवैध तरीके से हासिल कुछ अधूरे फाइल नोटिंग्स पर भरोसा कर समूचे मामले को दोबारा नहीं खोला जा सकता क्योंकि पुनर्विचार याचिका का दायरा ‘बेहद सीमित’ है।

टॅग्स :राफेल सौदासुप्रीम कोर्टराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए