लाइव न्यूज़ :

मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ गरीबों के रखवाले हैंः पात्रा

By भाषा | Updated: May 11, 2019 14:43 IST

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ सिद्धू ने मोदीजी और हिन्दुस्तानियों को काला अंग्रेज कहा है मैं आपसे पूछता हूं, मोदी जी काले अंग्रेज और सोनिया जी हिंदुस्तानी? ये कहां का न्याय है? मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ गरीबों के रखवाले हैं। ’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने जोर दिया कि मोदी को हिंदुस्तान प्यार करता है और मोदी जी हिंदुस्तान को प्यार करते हैं। इस एक ही वाक्य में सिद्धू जी ने कांग्रेस कि मानसिकता को दिखाया है कि कांग्रेस पार्टी रेसिस्ट भी है और सेक्सिस्ट भी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नवजोत सिंह सिद्धू की टिप्पणी के लिये कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने शनिवार को कहा कि सिद्धू मोदी जी की तुलना 'काले अंग्रेज' से करते हैं, तो क्या सोनिया गांधी हिंदुस्तानी है ?

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ सिद्धू ने मोदीजी और हिन्दुस्तानियों को काला अंग्रेज कहा है मैं आपसे पूछता हूं, मोदी जी काले अंग्रेज और सोनिया जी हिंदुस्तानी? ये कहां का न्याय है? मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ गरीबों के रखवाले हैं। ’’

उन्होंने जोर दिया कि मोदी को हिंदुस्तान प्यार करता है और मोदी जी हिंदुस्तान को प्यार करते हैं। इसलिए ये केवल मोदी जी का नहीं बल्कि हिंदुस्तान का अपमान है। पात्रा ने कहा कि सिद्धू ने कहा है कि मोदी जी उस नयी-नवेली दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती हैं और चूड़ियां ज्यादा खनकाती हैं।

इस एक ही वाक्य में सिद्धू जी ने कांग्रेस कि मानसिकता को दिखाया है कि कांग्रेस पार्टी रेसिस्ट भी है और सेक्सिस्ट भी। उन्होंने कहा कि 23 मई को चुनाव परिणाम के साथ ही यह रंग उतर जायेगा। संबित पात्रा ने सवाल किया कि नवजोत सिंह सिद्धू अभी तक सैम पित्रोदा के 1984 सिख दंगों पर दिए बयान को लेकर कुछ क्यों नहीं बोले?

'टाइम' पत्रिका में प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े लेख के संदर्भ में पात्रा ने कहा कि पाक लेखक इस लेख के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है और राहुल गांधी इसे ट्वीट कर रहे हैं। खबरों के अनुसार जनसभा के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की तुलना 'काले अंग्रेजों' से की थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्रानवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह