तमिलनाडु में बिहारियों संग हुई कथित मारपीट की घटना पर बोलीं राबड़ी देवी- तेजस्वी को भाजपा बदनाम कर रही है

By एस पी सिन्हा | Published: March 3, 2023 05:23 PM2023-03-03T17:23:05+5:302023-03-03T17:24:54+5:30

राबड़ी देवी ने कहा कि कहा कि तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले में सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि वहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। भाजपा देश में दंगा फैलाना का काम कर रही है।

Rabri Devi said on the incident of alleged fight with Biharis in Tamil Nadu BJP is defaming Tejashwi Yadav | तमिलनाडु में बिहारियों संग हुई कथित मारपीट की घटना पर बोलीं राबड़ी देवी- तेजस्वी को भाजपा बदनाम कर रही है

(फाइल फोटो)

Highlightsराबड़ी देवी ने कहा कि तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि बिहार और बिहारी लोगों को बदनाम करने के लिए भाजपा लगातार षड्यंत्र करती है।उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बदनाम करने की नीयत से भाजपा वाले हो हल्ला करते हैं।

पटना: तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हो रही मारपीट की घटना को लेकर विपक्ष में बैठी भाजपा सदन से लेकर सड़क तक लगातार सरकार को घेरने का काम कर रही है। वहीं, दूसरी ओर पूर्व मंत्री राबड़ी देवी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।  

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि बिहार और बिहारी लोगों को बदनाम करने के लिए भाजपा लगातार षड्यंत्र करती है। तेजस्वी यादव को बदनाम करने की नीयत से भाजपा वाले हो हल्ला करते हैं। 

राबड़ी देवी ने कहा कि कहा कि तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले में सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि वहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। भाजपा देश में दंगा फैलाना का काम कर रही है। किसी भी झूटी घटना का अफवाह फैला कर बिहार को बदनाम करना चाहती है। 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जो बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं, वहां वे एक कार्यक्रम में गए थे और इसी को लेकर तेजस्वी यादव को बदनाम करने की नीयत से भाजपा वाले हो हल्ला कर रहे हैं। वही पूर्वोत्तर भारत में कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनने और 2024 में एक बार फिर केंद्र में भी सत्ता बनने के भाजपा नेताओं के दावे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता और देश की जनता तय करेगी कि आखिर किसकी सरकार बनेगी? भाजपा पर भ्रामक बातें करने का आरोप लगाते हुए राबड़ी ने कहा कि वे मुद्दे से भटका रहे हैं।

Web Title: Rabri Devi said on the incident of alleged fight with Biharis in Tamil Nadu BJP is defaming Tejashwi Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे