लाइव न्यूज़ :

राबड़ी देवी बनीं बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष, आज ही उतारेंगी बड़े बेटे की बहू

By भाषा | Updated: May 12, 2018 17:47 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की आज पटना में शादी हो रही है।

Open in App

पटना , 12 मई ( भाषा ) राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आज राज्य विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया गया। उच्च सदन में उनकी पार्टी राजद के सदस्यों की संख्या बढ़ने के आधार पर राबड़ी को यह दर्जा दिया गया। विधानपरिषद के हालिया चुनावों के बाद यह घटनाक्रम हुआ है। इन चुनावों के बाद 75 सदस्यीय उच्च सदन में राजद के सदस्यों की संख्या सात से बढ़ कर नौ हो गई है। 

विधानपरिषद के उपाध्यक्ष हारून रशीद ने संवाददाताओं से कहा , ‘‘ हमें कल राबड़ी देवी की ओर से एक आवेदन मिला , जो राजद के प्रदेश प्रमुख रामचंद्र पूर्वे लेकर आए थे। उन्होंने सदन में उन्हें ( राबड़ी को ) विपक्ष के नेता के तौर पर मान्यता देने की मांग की थी।’’ उन्होंने कहा कि आज हमने उन्हें मान्यता देने का फैसला किया क्योंकि किसी भी लोकतंत्र में जीवंत विपक्ष का होना जरूरी है। 

शादी से पहले वायरल हुआ तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या का ये पोस्टर, शिव- पार्वती से की गई तुलना

गौरतलब है कि लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। लालू यादव इस समय चारा घोटाले के चार मामलों में दोषी पाए जा चुके हैं। लालू यादव को 27 से ज्यादा कारावास की सजा हुई है। लालू यादव को हाल ही में जमानत मिली है।

तेज प्रताप यादव की शादी: आज ऐश्वर्या राय संग लेंगे सात फेरे, मेन्यू में लिट्टी-चोखा भी शामिल

आज लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पटना में शादी हो रही है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से हो रही है। ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय लालू यादव की  पार्टी राजद से विधायक हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :राबड़ी देवीतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए