लाइव न्यूज़ :

संघीय ढांचे और वैक्सीन की किल्लत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर उठे सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: May 25, 2021 20:03 IST

भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है। रोज संक्रमितों की संख्या भले ही घट रही हो, लेकिन मरने वालों की लिस्ट बढ़ती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में वैक्सीन को लेकर दिक्कतें नजर आ रही हैं।कई राज्यों के पास लोगों को लगाने के लिए वैक्सीन की भारी कमी है।अमेरिकी कंपनियां फाइजर और मॉडर्ना सीधे केंद्र सरकार को अपना टीका देंगी।

कांग्रेस ने संघीय ढांचे को उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाया कि वे सहकारी संघवाद की बात करते हैं लेकिन इस पर अमल होता नहीं दिख रहा है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने यह सवाल उठाते हुए सरकार को चेताया कि  केंद्र और राज्यों के बीच टकराव का रास्ता देश के राष्ट्रीय हित को आहत करता है।

दरअसल यह सवाल वैक्सीन की किल्लत को लेकर उठाया गया है जिसके तहत मोदी सरकार राज्यों को सीधे वैक्सीन आयात करने की हिदायत दी है लेकिन वैक्सीन निर्माता विदेशी कंपनियां राज्यों को सीधे वैक्सीन देने के लिए तैयार नहीं हो रही हैं। गौरतलब है कि  इस मुद्दे पर तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री पहले ही सवाल उठा चुके हैं।  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आज सवाल उठाये और ट्वीट किया , "जीते जी ढंग से इलाज़ नहीं मिला। कितनों को सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं मिला।  सरकारी आंकड़ों में जगह नहीं मिली।  अब चिताओं  से रामनामी भी छीनी जा रही है। छवि चमकाने की चिंता में दुबली होती सरकार पाप करने पर उतारू है , यह कौन सा सा सफाई अभियान है "

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है।  आनंद शर्मा की सलाह थी कि  प्रधानमंत्री मोदी संघीय ढाँचे को बचाने के लिए मुख्यमंत्रियों से बातचीत करें , बिना इस बात का भेद किये के उनके बीच विचार धाराओं का विरोध है।  आनंद शर्मा का मानना था कि  राजनीति में विरोध व्यक्तिगत नहीं होते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे