लाइव न्यूज़ :

वसंत विहार में ‘पीवीआर प्रिया’ मरम्मत के बाद नये रूप में तैयार, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:06 IST

Open in App

पीवीआर सिनेमाज ने राष्ट्रीय राजधानी के वसंत विहार इलाके में स्थित अपने पुराने सिनेमाघरों में से एक पीवीआर प्रिया को नया स्वरूप प्रदान करने के बाद बुधवार को खोल दिया। पीवीआर प्रिया पी (एक्सएल) सिनेमाघर को आधुनिक समय की तकनीक के साथ तैयार किया गया है और इसमें अब 316 दर्शक बैठ सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां एक समारोह में इसका उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीवीआर सिनेमाज ने अर्बन प्लेसमेकिंग पहल की भी शुरुआत की है। पीवीआर लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक संजीव कुमार बिजली ने कहा, ‘‘हम इस सिनेमाघर के साथ और इस इलाके में बड़े हुए हैं। अनुपम के बाद यह दूसरा सिनेमाघर है, जिसकी मरम्मत कर नया रूप प्रदान किया गया है। अब हमने 21 साल बाद इसका नवीनीकरण किया है क्योंकि यह बस संपत्ति की तरह पड़ा था, इससे हमें ख़ुशी नहीं हो रही थी क्योंकि यह काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। इसलिए हमने इसकी मरम्मत कराई।''कंपनी की अर्बन प्लेसमेकिंग पहल की शुरुआत गैर लाभकारी संगठन फ्यूचर इंस्टीट्यूट के साथ शुरू हुई है। इसका लक्ष्य सामाजिक-सांस्कृतिक रूप से लोकप्रिय स्थानों की जीवंतता को बनाए रखना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?