लाइव न्यूज़ :

Punjab weather: पंजाब में भारी बारिश के चलते स्कूल 26 अगस्त तक बंद, चंडीगढ़ और अंबाला में 'रेड' अलर्ट जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 23, 2023 16:06 IST

Punjab weather: कई हिस्सों में कल रात से भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने बुधवार को रूपनगर (पहले रोपड़ के नाम से जाना जाता था) और पटियाला के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट भी जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देअगले कुछ घंटों में पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होगी। सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद रखने का बुधवार को आदेश दिया।कई सड़कों और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

Punjab weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पंजाब के चंडीगढ़ और अंबाला के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में कल रात से भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने बुधवार को रूपनगर (पहले रोपड़ के नाम से जाना जाता था) और पटियाला के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट भी जारी किया।

मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होगी। पंजाब सरकार ने राज्य के विभिन्न भागों में भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद रखने का बुधवार को आदेश दिया।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य सरकार ने भारी बारिश के कारण विभिन्न जिलों में उत्पन्न बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से छुट्टियों का आदेश दिया है। पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई सड़कों और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

हिमाचल प्रदेश बारिश: पति-पत्नी के शव मिले, शिक्षण संस्थान बंद

हिमाचल प्रदेश में बीती रात बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, 200 से अधिक सड़कें बंद हो गईं जबकि कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने को बताया कि बलदेयां इलाके में एक कच्चे घर में झालो नामक प्रवासी और उनकी पत्नी राजकुमारी का शव मिला।

पुलिस अधिकारी ने निवासियों से अनुरोध किया कि वे अनावश्यक यात्रा न करें। इन दो लोगों की मौत के साथ ही बीते दस दिन में शिमला जिले में बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई। इनमें से 17 लोगों की मौत समर हिल इलाके में हुए भूस्खलन में हुई जबकि पांच की जान फागली और दो की कृष्णा नगर में हुए भूस्खलन के चलते हुई।

सोलन जिले में भूस्खलन के चलते कुछ मकानों को भी नुकसान हुआ है। सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि सोलन शहर के बाहरी इलाके में स्थित शाकल गांव में मकानों में पानी घुसने से कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए। भूस्खलन के बाद सबाथू इलाके में कुछ घरों और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है।

शिमला शहर भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। पेड़ गिरने से शहर के प्रमुख कार्ट रोड (सर्कुलर रोड) और शिमला-मेहली बाईपास भी कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार 200 से अधिक सड़कें अवरुद्ध होने के बाद राज्य में बंद सड़कों की कुल संख्या बढ़कर 530 हो गई है।

इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-21 (मंडी-कुल्लू रोड) और राष्ट्रीय राजमार्ग 154 (मंडी-पठानकोट) शामिल हैं। शिमला और चंडीगढ़ को जोड़ने वाला शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग 5 चौकी मोड़ के पास फिर से अवरुद्ध हो गया था, अब इसे हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। शिमला शहर के कुछ घरों में भी दरारें आ गई हैं।

शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि सुरक्षा उपाय के रूप में, शिमला शहर के पंथाघाटी और संजौली इलाकों में घरों को खाली करा लिया गया है और शहर के कुछ हिस्सों में भूस्खलन और पेड़ों के उखड़ने की सूचना मिली है। शिमला में आईएसबीटी के पास खड़ी एक बस भूस्खलन के बाद मलबे में दब गई, जबकि नवबहार, हिमलैंड और अन्य स्थानों के पास भूस्खलन में कई अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

शिमला के कई निवासियों की रात की नींद देर रात तीन बजे आंधी चलने और बिजली गिरने के कारण उड़ गई। यात्रियों को भी कठिनाई हुई क्योंकि भूस्खलन और पेड़ों के गिरने के खतरे के कारण बसें संचालित नहीं की जा रहीं हैं। रात में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।

बिलासपुर में 181 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद बरथिन में 160 मिलीमीटर, शिमला में 132 मिलीमीटर, मंडी में 118 मिलीमीटर, सुंदरनगर में 105 मिलीमीटर, पालमपुर में 91 मिलीमीटर, सोलन में 77 मिलीमीटर बारिश हुई। कई जिलों में अब भी भारी बारिश जारी है।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील