लाइव न्यूज़ :

पंजाब 18-45 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए ‘कोविशील्ड’ की 30 लाख खुराक आर्डर करेगा

By भाषा | Updated: April 25, 2021 19:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग को सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड टीके की 30 लाख खुराक का आर्डर देने का निर्देश दिया, जिसका उपयोग 18-45 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए किया जाएगा।

सिंह ने गरीबों के लिए टीके की जरूरत पूरी करने के वास्ते मुख्यमंत्री राहत कोष का उपयोग करने के भी निर्देश दिए।

यहां जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक, सिंह ने विभाग को तत्काल टीके की 30 लाख खुराक का ऑर्डर देने का निर्देश दिया है ताकि जल्द से जल्द से टीके की खेप प्राप्त हो सके।

सरकारी अस्पतालों में गरीबों का निशुल्क टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के साथ ही कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कोष का भी उपयोग करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम को भी योजना के दायरे में आने वाले औद्योगिक श्रमिकों के टीकाकरण कार्य में सहायता के लिए कहा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत