लाइव न्यूज़ :

पंजाब: बेअदबी को लेकर 24 घंटे के अंदर दूसरे शख्स की पीट-पीटकर हत्या, निशान साहिब का अपमान करने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: December 19, 2021 14:51 IST

कपूरथला जिले के निजामपुर गांव के निवासियों ने कथित तौर पर आज सुबह एक गुरुद्वारे से एक व्यक्ति को पकड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे सुबह 4 बजे निशान साहिब (सिख ध्वज) का अपमान करते देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब को अपवित्र करने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।आज सुबह कपूरथला में निशान साहिब (सिख ध्वज) का अपमान करने का आरोप।स्थानीय लोगों ने पुलिस से हाथापाई के बाद युवक की हत्या कर दी।

नई दिल्ली:पंजाब में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बेदअदबी को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद 24 घंटे से भी कम समय में बेअदबी की कथित घटना पर एक दूसरे व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

कपूरथला जिले के निजामपुर गांव के निवासियों ने कथित तौर पर आज सुबह एक गुरुद्वारे से एक व्यक्ति को पकड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे सुबह 4 बजे निशान साहिब (सिख ध्वज) का अपमान करते देखा गया।

हालांकि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, लेकिन सिख समूहों ने जोर देकर कहा कि उससे उनके सामने पूछताछ की जाए। स्थानीय लोगों ने पुलिस से हाथापाई के बाद युवक की हत्या कर दी।

रविवार को बड़ी संख्या में लोगों से इकट्ठा होने की अपील करते हुए गुरुद्वारे से घोषणा की गई कि पुलिस और किसी भी अन्य एजेंसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। बेअदबी के मामलों के लिए पंजाब पुलिस और राज्य सरकार समान रूप से जिम्मेदार हैं.

इससे पहले शनिवार की शाम अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के अंदर सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को अपवित्र करने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

अमृतसर पुलिस ने स्वर्ण मंदिर परिसर और उसके आसपास चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस अब बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि उस जगह से कोई पहचान दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है जहां शनिवार शाम को आरोपी की पीट-पीटकर हत्या की गई थी।

टॅग्स :पंजाबसिख
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों