लाइव न्यूज़ :

पंजाब: प्रियंका गांधी के रोड शो में सिखों का विरोध प्रदर्शन, सैम पित्रोदा के 'हुआ तो हुआ' बयान पर घेरा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 14, 2019 20:38 IST

बीते दिनों कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने समाचार एजेंसी एएनआई के रिपोर्टर से बात करते हुए 1984 के दंगों के लेकर कथित तौर पर विवादित बयान दे दिया था। रिपोर्टर ने जब उनसे प्रतिक्रिया लेनी चाही तो कांग्रेस नेता ने कहा है कि 84 हुआ तो हुआ लेकिन मोदी सरकार ने क्या किया है?

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के पठानकोट में प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान सिखों ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 19 मई को पंजाब की 13 सीटों पर मतदान होना है। वहीं, 8 राज्यों की कुल 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब के पठानकोट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो निकाला लेकिन उन्हें इस दौरान सिख समुदाय के कुछ लोगों का विरोध झेलना पड़ गया। ये लोग कांग्रेस के इंडियन ओवरसीज चीफ सैम पित्रोदा के हाल में आए 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर बयान पर विरोध कर रहे थे। प्रदर्शकारी राजीव गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर लिए थे जिनमें लिखा था, ''बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है, इसे याद कर अब भी रूह कांपती है।'' इसी के साथ हैश टैग में लिखा था- ''हुआ तो हुआ।''

दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने समाचार एजेंसी एएनआई के रिपोर्टर से बात करते हुए 1984 के दंगों को लेकर कथित तौर पर विवादित बयान दे दिया था। रिपोर्टर ने जब उनसे प्रतिक्रिया लेनी चाही तो कांग्रेस नेता ने कहा था कि 84 हुआ तो हुआ लेकिन मोदी सरकार ने क्या किया है? मोदी सरकार ने नौकरी देने का वादा किया था, कितने लोगों को नौकरियां मिली? बयान में 'हुआ तो हुआ' वाली बात पर वह भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए और फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पित्रोदा के बयान के गलत करार दिया। बाद में पित्रोदा ने भी सफाई दी कि उनकी हिंदी कमजोर है। उन्होंने कहा कि वह यह कहना चाहते थे कि जो हुआ वह बहुत बुरा हुआ। 

बता दें कि 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। जिनमें पंजाब की 13 सीटें शामिल हैं। पंजाब की गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरुर, पटियाला और खडूर साहिब सीट पर मतदान होना है। 2014 के आम चुनाव में इसमें से आम आदमी पार्टी ने 4, अकाली दल ने 4, कांग्रेस ने 3 और बीजेपी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाब लोकसभा चुनाव 2019प्रियंका गांधीकांग्रेससैम पित्रोदा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम