लाइव न्यूज़ :

पंजाब: नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:31 IST

Open in App

होशियारपुर, सात जनवरी पंजाब के होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर एक कॉलेज के छात्रावास के कमरे में बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के परेई गांव (बाजरेर) की रहने वाली सरबी कौशांक तीन जनवरी को अपनी परीक्षा के लिए होशियारपुर आयी थी और रयात बाहरा कॉलेज के छात्रावास में रह रही थी।

पुलिस ने कहा कि वह सीलिंग फैन से लटकी हुई पाई गई ।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दाह संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई