लाइव न्यूज़ :

पंजाब: व्यक्ति ने हथौड़े से वार कर पत्नी और बेटी को मार डाला

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:25 IST

Open in App

लुधियाना, 12 फरवरी पंजाब में 60 वर्षीय एक फैक्टरी कर्मी ने कथित तौर पर हथौड़े से अपनी पत्नी और बेटी के सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और संदेह है कि यहां एक नहर में कूद कर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्यारा सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी स्वर्णकार कौर (53) और बेटी राजवंत कौर (22) की हत्या कर दी। इस घटना को तब अंजाम दिया गया, जब वो बृहस्पतिवार रात को शेरपुर खुर्द कॉलोनी स्थित अपने आवास में सो रही थीं।

उन्होंने कहा कि दोनों की हत्या करने के बाद वह अपने घर से फरार हो गया ।

बाद में पुलिस को उसकी मोटरसाइकिल यहां से करीब 20 किमी दूर दोराहा के पास सरहिंद नहर के किनारे मिली।

पुलिस को शक है कि अपराध करने के बाद उसने नहर में छलांग लगा दी।

उन्होंने कहा कि हालांकि, उसका शव अब तक बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के अनुसार भागने से पहले सिंह ने फोन पर अपने भतीजे गुरप्रीत सिंह को सूचना दी थी कि उसने अपनी पत्नी और बेटी को मार डाला है और वह आत्महत्या करने जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस