लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह भगोड़ा घोषित, पंजाब में हाई अलर्ट...इंटरनेट और SMS सेवा बंद, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2023 11:30 IST

अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब में पुलिस का अभियान जारी है। जालंधर के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने बताया है कि उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। इस बीच पंजाब में सुरक्षा के इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब में पुलिस का अभियान जारी, राज्य में हाई अलर्ट।सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी दलजीत सिंह कलसी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है।सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल को शनिवार शाम जालंधर में मोटरसाइकिल पर भागते हुआ आखिरी बार देखा गया था।

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने कहा है कि कट्टरपंथी उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश अभी भी जारी है। इस बीच जालंधर के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने शनिवार रात पत्रकारों से कहा, 'वह अब भगोड़ा है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।' दूसरी ओर पंजाब में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर निलंबन की अवधि को सोमवार दोपहर तक बढ़ा दिया गया है।

अमृतपाल सिंह का करीबी गिरफ्तार

चहल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के छह से सात बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है। उसे शनिवार शाम जालंधर में मोटरसाइकिल पर भागते हुआ आखिरी बार देखा गया था। अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी दलजीत सिंह कलसी को भी हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है।

78 सदस्य गिरफ्तार, कई हिरासत में, पूछताछ जारी

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह तथा उसके समर्थकों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की थी और पुलिस ने सिंह के नेतृत्व वाले एक संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जालंधर जिले में सिंह के काफिले को रोका गया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अधिकारियों ने कई स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी और इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद कर दीं। 

पुलिस ने शनिवार को सिंह के नेतृत्व वाले ‘वारिस पंजाब दे’ (डब्ल्यूपीडी) से जुड़े लोगों के खिलाफ ‘बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी घेराबंदी और तलाश अभियान (सीएएसओ)’ शुरू किया है। सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान अब तक कुल 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

पंजाब में सुरक्षा कड़ी, जगह-जगह वाहनों की तलाशी

पुलिस की यह कार्रवाई अमृतपाल सिंह के धार्मिक जुलूस ‘खालसा वाहिर’ के मुक्तसर जिले से शुरू होने से एक दिन पहले हुई। पुलिस ने कहा कि राज्यव्यापी अभियान के दौरान अब तक .315 बोर की एक राइफल, 12 बोर की सात राइफल, एक रिवॉल्वर और 373 कारतूस सहित नौ हथियार बरामद किए गए हैं। पंजाब में कई जगहों पर वाहनों की तलाशी लेने के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि डब्ल्यूपीडी से जुड़े लोग विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिसकर्मियों पर हमले और लोक सेवकों के कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित चार आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को अजनाला थाने पर हमले के लिए डब्ल्यूपीडी तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

अमृतपाल पिछले साल बना था ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख

पिछले महीने, अमृतपाल और उसके समर्थकों ने तलवारें और बंदूकें लहराते हुए अवरोधकों को तोड़ दिया और अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाना में घुस गए। वे सभी अमृतपाल के एक सहयोगी की रिहाई की मांग कर रहे थे। इस घटना में एक पुलिस अधीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था और उस पर चरमपंथियों के सामने झुकने का आरोप लगाया गया था। 

दुबई में रह चुके अमृतपाल सिंह को पिछले साल ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख बनाया गया था, जिसकी स्थापना अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने की थी। दीप सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए