लाइव न्यूज़ :

पंजाब हाई अलर्ट पर, आईईडी टिफिन बम के साथ 4 आतंकवादी अरेस्ट, दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में चेतावनी जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 15, 2021 21:35 IST

मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी जान मोहम्मद शेख के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि शेख के घर की तलाशी भी ली गई।पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित दो आतंकवादियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अगस्त में आईईडी टिफिन बम से एक तेल टैंकर को उड़ाने की कोशिश में शामिल आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद आदेश दिया है।

पिछले 40 दिनों में राज्य में पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का चौथा मामला है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बुधवार को खुलासा किया कि जिस मामले में एक व्यक्ति को पहले गिरफ्तार किया गया था, उस मामले में एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी सहित पाकिस्तान स्थित दो आतंकवादियों की भी पहचान की गई है।

राज्य की शांति भंग करने के लिए आतंकवादी समूहों द्वारा बढ़ते प्रयासों को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है, खासकर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के फिर से खुलने के साथ-साथ त्योहारी सीजन और विधानसभा चुनावों से पहले अलर्ट पर रहने को कहा है।

 

उत्तर प्रदेश के कानून और व्यवस्था एडीजी पी कुमार ने कहा कि यूपी एटीएस ने दिन में 4 जगहों पर छापेमारी कर 6 आतंकी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर प्रयागराज से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। हिरासत में लिए गए 6 लोगों में से 3 को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

दिल्ली पुलिस द्वारा छह आतंकियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस अब नए सिरे से जांच शुरू कर रही है। वहीं इसके बाद मुंबई पुलिस और अपराध शाखा ने मिलकर एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस एजेंट के उन आतंकियों के साथ संबंध हैं और बीती 13 सितंबर को इसी ट्रेवल एजेंट ने मुंबई से दिल्ली जा रहे एक आतंकी की ट्रेन की टिकट बुक की थी।

इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मुंबई से संदिग्ध आतंकवादी के गिरफ्तार किए जाने पर बुधवार को पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में एटीएस चीफ भी शामिल होंगे। दूसरी ओर इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि देश में और खासकर मुंबई में आतंकियों का पकड़ा जाना खतरे की घंटी है।

खुफिया एजेंसी के इस इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई अलग-अलग टीम बनाई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन में इन आतंकियों को पकड़ा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई टीमों को मुंबई में महाराष्ट्र और लखनऊ, प्रयागराज, राय-बरेली, प्रतापगढ़, यूपी में एक साथ भेजा गया था. 14 सितंबर, 2021 को पुख्ता जानकारी के आधार पर विभिन्न राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई थी।

टॅग्स :दिल्लीपंजाबअमरिंदर सिंहउत्तर प्रदेशमुंबईपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो