लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल होगी पंजाब सरकार, बहिष्कार के मूड में CM भगवंत मान

By अंजली चौहान | Updated: May 26, 2023 14:44 IST

नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक का हिस्सा पंजाब सरकार नहीं होगी। सीएम भगवंत मान सरकार ने बैठक का बहिष्कार कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देनीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल बैठक 27 मई को होने वाली हैनीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर सकती है पंजाब सरकार सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर अनदेखी का आरोप लगया

चंडीगढ़: केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही खींचातान के बीच पंजाब की 'आप' सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होने से इनकार करते हुए बहिष्कार का मन बनाया है।

बताया जा रहा है कि भगवंत मान के एक नोट के जरिए दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार पंजाब के हितों का ख्याल नहीं रख रही है और इसलिए बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। 

दरअसल, नीति आयोग की आठवीं बैठक में 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे। पिछले साल हुई बैठक में पंजाब सीएम मान ने इसमें हिस्सा लिया था।

इस दौरान उन्होंने आरडीएफ, पराली और किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद भी केंद्र सरकार ने उठाए गए मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया। 

गौरतलब है कि नीति आयोग सरकार की एक शीर्ष संस्था है जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोग के अध्यक्ष हैं। 

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बता दें कि 27 मई को ये बैठक दिन भर चलने वाली है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात की जाएगी, जिसमें विकसित भारत 2047, एमएसएमई पर जोर, बुनियादी ढांचा और निवेश, अनुपालन को कम करना, महिला अधिकारिता, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास, और क्षेत्र के विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए गति शक्ति पर चर्चा की जाएगी। 

आयोग के अनुसार,आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की तैयारी के लिए जनवरी 2023 में दूसरा मुख्य सचिव सम्मेलन आयोजित किया गया था, जहां इन विषयों पर व्यापक चर्चा की गई थी।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबनीति आयोगनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर