लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कांग्रेस की हार के बाद बोले सिद्धू- कहीं से फिर करनी पड़ेगी शुरूआत, जनता की अदालत में हो गया फैसला

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 11, 2022 16:03 IST

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली। इस बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जिन लोगों ने सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे वे उनसे 10 गुणा ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए। कहीं से फिर शुरूआत करनी पड़ेगी, चिंता नहीं चिंतन करना पड़ेगा, फैसला जनता की अदालत में हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को करारी हार मिली है।कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जिन लोगों ने सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे वे उनसे 10 गुणा ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए। सिद्धू को अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा।

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की निराशाजनक हार के बाद कांग्रेस की पंजाब ईकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वो कहते हुए नजर आए कि जिन लोगों ने सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे वे उनसे 10 गुणा ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए। उन्होंने ये भी कहा कि कहीं से फिर शुरूआत करनी पड़ेगी, चिंता नहीं चिंतन करना पड़ेगा, फैसला जनता की अदालत में हो गया है। 

वहीं, शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "मेरा लक्ष्य पंजाब का उत्थान है। पंजाब के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। जो पंजाब को प्यार करता है वो हार जीत नहीं देखता। लोगों की आवाज में परमात्मा की आवाज है।" बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे गुरूवार को सामने आ चुके हैं। इस बार कांग्रेस को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा। 

117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस आठ सीटों पर सिमट गई। यही नहीं, पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें आप उम्मीदवार जीवनज्योत कौर ने 6,750 मतों के अंतर से हराया। बता दें कि कांग्रेस नेता ने आप को बधाई देते हुए गुरुवार को ट्वीट किया, "जनता की आवाज भगवान की आवाज है। पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें। आप को बधाई!!"

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना