लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पत्रकार अरुसा आलम के साथ दोस्ती, अमरिंदर सिंह ने सुषमा स्वराज, दिलीप कुमार, मुलायम सिंह और महेश भट्ट के साथ फोटो शेयर की, कहा-सभी आईएसआई से जुड़े हैं क्या

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 25, 2021 18:51 IST

Punjab Congress: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर कई बड़े नेताओं और भारतीय हस्तियों के साथ अरुसा आलम की फोटो शेयर की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविरोध करने वाले से पूछा क्या इन सभी लोगों के आईएसआई के साथ संबंध हैं। पंजाब में एक भी पदस्थापना अरुसा आलम को पैसे या तोहफे दिये बिना नहीं हुई। पाकिस्तानी पत्रकार सारा धन लेकर चली गयीं।

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर पाकिस्तानी पत्रकार अरुसा आलम के साथ दोस्ती को लेकर निशाना साधा था। कैप्टन ने फेसबुक पर फोटो शेयर किया है। 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर कई बड़े नेताओं और भारतीय हस्तियों के साथ अरुसा आलम की फोटो शेयर की हैं। विरोध करने वाले से पूछा क्या इन सभी लोगों के आईएसआई के साथ संबंध हैं। 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिवंगत पूर्व भाजपा नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिवंगत वेटरन एक्टर दिलीप कुमार, एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा, फिल्म निर्देशक महेश भट्ट, अमर सिंह और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव हैं। 

सिद्धू के प्रधान रणनीतिक सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने भी सिंह पर निशाना साधा जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उन पर पलटवार किया। सिद्धू की पत्नी के आरोपों से एक दिन पहले पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि कई साल से सिंह से मिलने आती रहीं पाकिस्तानी पत्रकार का क्या पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ कोई संबंध है।

पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने अमृतसर में कहा था, ‘‘पंजाब में एक भी पदस्थापना अरुसा आलम को पैसे या तोहफे दिये बिना नहीं हुई।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग में भी कोई तैनाती आलम की सहमति के बिना नहीं हुई और पाकिस्तानी पत्रकार सारा धन लेकर चली गयीं।

सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने सोनिया गांधी के साथ तस्वीर ट्विटर पर साझा की। इस बारे में पूछे गये सवाल पर नवजोत कौर ने कहा कि यह पुरानी तस्वीर है। मुस्तफा ने आलम की पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व पुलिस महानिदेशक के साथ तस्वीर साझा की थी जिस पर सिंह ने मुस्तफा को आड़े हाथ लिया। इसके जवाब में ठुकराल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीर साझा कीं।

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूसोनिया गाँधीसुषमा स्वराजमुलायम सिंह यादवदिलीप कुमारमहेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम