लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेसः कल केसी वेणुगोपाल और हरीश रावत से मुलाकात करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, इस्तीफा वापस लेंगे!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2021 14:29 IST

कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर बताया कि सिद्धू आगामी 14 अक्टूबर को पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी से मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे14 अक्टूबर को शाम छह बजे मुझसे और वेणुगोपाल जी से मुलाकात करेंगे।कांग्रेस महासचिव रावत के मुताबिक, यह मुलाकात वेणुगोपाल के कार्यालय में होगी।सिद्धू ने 28 सितंबर को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

नई दिल्लीः कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पैदा हुए नये विवाद को खत्म करने के प्रयास के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धू के साथ 14 अक्टूबर को बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के बाद गतिरोध खत्म हो सकता है और फिर सिद्धू अपने इस्तीफे को वापस लेने की घोषणा भी कर सकते हैं।

कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर बताया कि सिद्धू आगामी 14 अक्टूबर को पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े कुछ संगठनात्मक मामलों को लेकर 14 अक्टूबर को शाम छह बजे मुझसे और वेणुगोपाल जी से मुलाकात करेंगे।’’ कांग्रेस महासचिव रावत के मुताबिक, यह मुलाकात वेणुगोपाल के कार्यालय में होगी।

उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने 28 सितंबर को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष अंतरिम सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे। उन्होंने पत्र में लिखा था, ‘‘किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं।’’ कांग्रेस आलाकमान ने अब तक सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

सूत्रों का कहना है कि 14 अक्टूबर की बैठक के बाद कुछ बिंदुओं पर सहमति बनेगी और फिर सिद्धू अपना इस्तीफा वापस लेने की घोषणा कर सकते हैं। कांग्रेस के एक सूत्र ने कहा, ‘‘सिद्धू ने कुछ मुद्दे उठाए हैं। उनको डीजीपी और महाधिवक्ता की नियुक्तियों के संदर्भ में कुछ आपत्तियां हैं।

उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बैठक के बाद विवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा और सब मिलकर आगामी चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में जुट जाएंगे।’’ पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पिछले दिनों यह भी चर्चा थी कि सिद्धू मुख्यमंत्री चन्नी की कार्यशैली को लेकर भी खुश नहीं हैं, हालांकि कांग्रेस के सूत्र इससे इनकार करते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने यह भी बताया कि फिलहाल सिद्धू के दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात का कोई कार्यक्रम तय नहीं है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूहरीश रावतदिल्लीपंजाब कांग्रेसअमरिंदर सिंहCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील