लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस कलह: अमरिंदर सिंह मंगलवार को दिल्ली में एआईसीसी की समिति से मुलाकात करेंगे

By भाषा | Updated: June 22, 2021 00:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह मंगलवार को दिल्ली में एआईसीसी की तीन सदस्यीय समिति से मिलेंगे, जिसका गठन राज्य इकाई में चल रही गुटबाजी को खत्म करने और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य कांग्रेस में बदलाव से पहले सोमवार को अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत सिंह नागरा सहित पंजाब के कुछ नेताओं से मुलाकात की।

मंगलवार को उनके कुछ और नेताओं से मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह राष्ट्रीय राजधानी में हैं और राज्य कांग्रेस के पुनर्गठन सहित पंजाब कांग्रेस में लंबित मुद्दों को हल करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में गठित एआईसीसी की समिति के साथ सुबह 11 बजे बैठक करेंगे।

लंबित मुद्दों में पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का मुद्दा भी शामिल है, जो एक बार फिर मुख्यमंत्री के खिलाफ मुखर हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा