लाइव न्यूज़ :

पंजाब: सीएम भगवंत मान ने जेलों में VIP कल्चर किया बंद, स्टाफ के लिए बनाए जाएंगे प्रबंधक ब्लॉक

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 14, 2022 12:29 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि अब जेलों से VIP कल्चर बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जेलों के सारे VIP कमरों को स्टाफ के लिए प्रबंधक ब्लॉक बनाए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब तक जेलों से 710 फोन रिकवर हो चुके हैं।मान ने कहा कि अब जेलों से कोई फोन नहीं चलेगा, कोई गोरखधंधा नहीं चलेगा। पंजाब सीएम ने ये भी कहा कि अब फोन अंदर भेजने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में वीआईपी कल्चर को खत्म करने को लेकर एक घोषणा की है। शनिवार को सीएम मान ने कहा कि वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने की दृष्टि से जेल कर्मचारियों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए जेलों के सभी वीआईपी कमरों को जेल प्रबंधन ब्लॉक में परिवर्तित किया जाएगा। 

उन्होंने ये भी कहा कि जेल में लापरवाही के मामले में संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपनी बात को जारी रखते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने जेल परिसर से गैंगस्टरों के 710 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हमने न केवल मोबाइल फोन जब्त किए, बल्कि अंदर फोन रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एफआईआर भी हो रही है...हमने कुछ अधिकारियों को सस्पेंड भी किया है।

बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार ने पिछले हफ्ते मूंग दाल (मसूर) पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा की थी और किसानों को आश्वासन दिया था कि अगर वे आगे बढ़ते हैं और इसकी खेती करते हैं तो सरकार फसल उठा लेगी। इसपर बात करते हुए सीएम भगवंत मान के कहा था कि यह पहली बार है जब राज्य सरकार ने एमएसपी पर धान या गेहूं के अलावा अन्य फसल खरीदने का वादा किया हो। 

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब