लाइव न्यूज़ :

भगवंत मान कैबिनेटः 10 मंत्रियों ने ली शपथ, डॉक्टर बलजीत कौर एकमात्र महिला, आज बैठक में विभागों का हो सकता है बंटवारा

By अनिल शर्मा | Updated: March 19, 2022 12:43 IST

आम आदमी पार्टी के विधायक हरपाल सिंह चीमा, विधायक डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह,डॉ. विजय सिंगला और लाल चंद ने राजभवन में पंजाब कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की।

Open in App
ठळक मुद्दे विधायक हरपाल सिंह चीमा ने राजभवन में पंजाब कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण कीआप के विधायक डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह,डॉ. विजय सिंगला और लाल चंद ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण कीइन 10 मंत्रियों में से आठ पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ली

चंड़ीगढ़ः पंजाब में भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सबसे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक हरपाल सिंह चीमा ने राजभवन में पंजाब कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की। इसके बाद आप  के विधायक डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह,डॉ. विजय सिंगला और लाल चंद ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की।

विधायक हरजोत सिंह बैंस, गुरमीत सिंह मीत हेयर और कुलदीप सिंह धालीवाल,  लालजीत सिंह भुल्लर (पट्टी), ब्रह्म शंकर (होशियारपुर)  को भी राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई। इन 10 मंत्रियों में से आठ पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ली।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच कई चर्चाओं के बाद कैबिनेट मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है। ये मंत्री आज आप सरकार की पहली बैठक में हिस्सा लेंगे।

कैबिनेट में शामिल होने वाले 10 विधायकों में डॉक्टर बलजीत कौर एकमात्र महिला विधायक रहीं जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले बलजीत कौर ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों और पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देती हूं। यह आप की अच्छी मानसिकता है कि उन्होंने एक महिला को कैबिनेट में शामिल किया है। मैं अपने सभी कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। 

नवनिर्वाचित सभी दस विधायकों को पंजाब राजभवन के नए ऑडिटोरियम में मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने के बाद सभी मंत्रियों ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के साथ तस्वीर खिंचवाई। वहीं शपथ से पहले सामने आई तस्वीरों में दिर्बा विधायक हरपाल चीमा, मानसा विधायक डॉ विजय सिंगला, होशियारपुर से निर्वाचित ब्रह्मशंकर जिम्पा, जंडियाला के हरभजन सिंह और आनंदपुर साहिब के विधायक हरपाल सिंह चीमा अपने परिवार के साथ नजर आए।

 48 वर्षीय भगवंत मान ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में एक विशाल समारोह में पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट में पंजाब की नई कैबिनेट में दस मंत्रियों के नामों का खुलासा किया। आम आदमी पार्टी (आप) ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को पछाड़ते हुए 92 सीटें हासिल की हैं।

 

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

भारतएमसीडी उपचुनाव 2025ः 51 प्रत्याशी और 12 सीट, 38.51 प्रतिशत मतदान, 3 दिसंबर को कौन मारेगा बाजी, देखिए सभी सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई