लाइव न्यूज़ :

पंजाब में दिल्ली वाला मॉडल! भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 23 मार्च को जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर

By विनीत कुमार | Updated: March 17, 2022 16:10 IST

पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान ने ऐलान किया है वह 23 मार्च को एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। इसकी मदद से कोई भी वाटसेप के जरिए राज्य में भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान 23 मार्च को भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर।भगवंत मान ने कहा कि वे अपना पर्सनल वाटसेप नंबर जारी करेंगे, जिस पर लोग शिकायत कर सकते हैं।भगवंत मान ने कहा कि रिश्वत मांगने वाले का वीडियो या ऑडियो बनाकर लोग उनके नंबर पर भेज सकते हैं

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद भगवंत मान एक्शन में हैं। उन्होंने गुरुवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही राज्य के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन की शुरुआत की जाएगी। इसके जरिए राज्य के लोग किसी भी तरह के भ्रष्टाचार की शिकायत वाटसेप के जरिए कर सकेंगे। भगवंत मान ने कहा कि ये हेल्पलाइन नंबर 23 मार्च को शहीद दिवस के मौके पर लॉन्च की जाएगी। 

भगवंत मान ने इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा, '23 मार्च को शहीद दिवस पर मैं हेल्पाइन शुरू करूंगा, जो मेरा व्यक्तिगत वाटसेप नंबर होगा। पंजाब में अगर आपसे कोई रिश्वत मांगता है, मना मत करो, उसका एक वीडियो या ऑडियो बना लो और उसे मेरे नंबर पर भेज दो। मेरा कार्यालय इसके बाद इस बारे में जांच करेगा। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।' इससे पहले दिल्ली में भी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी सत्ता में आने के बाद ऐसी ही घोषणा की थी।

भगवंत मान ने बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद चंडीगढ़ में पंजाब सिविल सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के एसबीएस (शहीद भगत सिंह) नगर जिले में स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित समारोह में मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ मान ने ही शपथ ली। मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन से गार्ड ऑफ ऑनर लिया। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और पुलिस महानिदेशक वी के भवरा समेत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर मान का स्वागत किया। 

अपना पदभार संभालने के बाद मान ने अधिकारियों और कर्मचारियों को एक संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने एक ऐतिहासिक जनादेश दिया है और उनकी सरकार जनहितैषी नीतियों के लिए काम करेगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, मान ने यह भी आश्वासन दिया कि अधिकारी और कर्मचारी लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी