लाइव न्यूज़ :

भगवंत मान होंगे आम आदमी पार्टी के पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: January 18, 2022 13:24 IST

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पंजाब में अपने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता के वोट के आधार पर पार्टी ने सीएम उम्मीदवार चुना है।

Open in App
ठळक मुद्देAAP ने भगवंत मान को पंजाब में अपना सीएम उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया।अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि लोगों के वोट के आधार पर भगवंत मान का चयन किया गया है।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान को 93 प्रतिशत से अधिक वोट मिले।

अमृतसर: आम आदमी पार्टी (आप) ने भगवंत मान को पंजाब में अपना सीएम उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से मंगलवार को ये घोषणा की गई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों के वोट के आधार पर ये फैसला किया गया है। पिछले ही हफ्ते पार्टी ने एक फोन नंबर जारी कर सीएम उम्मीदवार को लेकर पसंद बताने को कहा था।

अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि फोन और वाटसेप के जरिए भगवंत मान को 93 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। कुछ वोट केजरीवाल के नाम पर भी आए जिसे अमान्य घोषित किया गया। वहीं करीब तीन प्रतिशत वोट पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के नाम पर भी आए।

भगवंत मान अभी पंजाब के संगरूर से 'आप' के लोकसभा सांसद हैं। उन्हें पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थी। हालांकि, पिछले हफ्ते लोगों का मत जानने की बात कहते हुए पार्टी की ओर से फोन नंबर जारी किए जाने के बाद नया ट्विस्ट आता नजर आ रहा था।

भगवंत मान मेरा छोटा भाई है: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूसरी पार्टियों पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि दूसरी पार्टियां अपने घर के आदमी या बेटे-बहू को सीएम चेहरा बना देती थी लेकिन 'आप' ने ऐसा नहीं किया। केजरीवाल ने साथ ही कहा कि भगवंत मान उनके छोटे भाई जैसे हैं और अगर उन्होंने सीधे उनका नाम लिया होता तो भाई-भतीजावाद जैसे आरोप लगते। इसलिए पार्टी ने जनता से वोट कराने का फैसला किया।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते AAP ने फोन नंबर जारी कर 17 नवंबर शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अपनी पसंद लोगों से बताने को कहा था। पार्टी की ओर से बताया गया कि 21 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय भेजी।

पंजाब में विधानसभा चुनाव 20 फरवरी को होना है। इससे पहले चुनाव 14 फरवरी को होने थे लेकिन संत रविदास जयंती की वजह से पार्टियों ने तारीख बढ़ाने का ऐलान किया था। इसके बाद इसे 20 फरवरी किया गया। पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं। 'आप' ने अभी तक 12 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीभगवंत मानअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट