लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी को एक और झटका, पंजाब विधायक बलदेव सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By स्वाति सिंह | Updated: January 16, 2019 11:13 IST

बलदेव सिंह ई-मेल के द्वारा केजरीवाल को इस्तीफा भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ दलित कार्ड का केवल इस्तेमाल करते हैं। 

Open in App

पंजाब में बुधवार को आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। यहां आप के विधायक मास्टर बलदेव सिंह ने पार्टी प्राथमिक प्राथमिक सदस्यता से इस्‍तीफा दे दिया है। जैतो से विधायक बलदेव सिंह अपना इस्‍तीफा अरविंद केजरीवाल को भेजा है। बलदेव सिंह ई-मेल के द्वारा केजरीवाल को इस्तीफा भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ दलित कार्ड का केवल इस्तेमाल करते हैं। 

इससे पहले विधायक सुखपाल खैरा ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बलदेव सिंह ने ई-मेल के जरिए लिखा है कि वह बेहद दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं, क्योंकि पार्टी ने मूल विचारधार और सिद्धातों को पूरी तरह छोड़ दिया है। बलदेव सिंह ने आगे लिखा 'दिल्ली में अन्ना हज़ारे द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से मैं बेहद प्रभावित हुआ था।इसके बाद ही मैंने आप का हिस्सा बनने का फैसला किया था।हमारे देश और पंजाब की राजनीति को सुधारने के लिए मैंने सरकारी नौकरी छोड़ने का फैसला किया था।'

बता दें कि आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक झटका लग रहा है। पंजाब के 'आप' विधायक सुखपाल खैरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।हालांकि खैरा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। खैरा 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर कपूरथला जिले के भुलत्थ से चुने गए थे।

खैरा ने इससे पहले पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके‘‘तानाशाही’’ रवैये ने भारतीयों और पंजाबियों के दशकों पुराने सड़े गले प्रणाली के विकल्प के सपने को चकनाचूर कर दिया ।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रह चुके और दिसंबर 2015 में कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले खैरा ने अपना इस्तीफा केजरीवाल को भेजा ।

अपने पत्र में खैरा ने आरोप लगाया कि अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद जिस मकसद से पार्टी का गठन किया गया था, यह उस विचारधारा और सिद्धांत से पूरी तरह भटक गयी है । खैरा और पार्टी के एक अन्य बागी विधायक कंवर संधू को पिछले साल नवंबर में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह