लाइव न्यूज़ :

Pune civic polls: चाचा-भतीजा एक साथ, निकाय चुनाव के लिए अजित पवार और शरद पवार की पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2026 10:47 IST

Pune civic polls: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और उनके चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) ने शनिवार को पुणे नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया।

Open in App

Pune civic polls:  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उनके चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शप) ने शनिवार को पुणे महानगर पालिका चुनावों के लिए संयुक्त घोषणापत्र जारी किया।

अजित पवार और उनकी चचेरी बहन एवं राकांपा (शप) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मंच साझा किया जो 2023 में हुए विभाजन के बाद दोनों गुटों के बीच बढ़ती निकटता का संकेत देता है। सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में सहयोगी रांकापा और विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी की घटक राकांपा (शप) ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड नगर निकायों के 15 जनवरी को होने वाले चुनावों के लिए हाथ मिलाया है।

सुले और अब तक चुनाव प्रचार में काफी हद तक अनुपस्थित रहे राकांपा (शप) के अन्य नेता घोषणापत्र जारी होने के मौके पर उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि घोषणापत्र पुणे वासियों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है।

इसमें नल से पेयजल आपूर्ति, यातायात जाम को दूर करना, गड्ढों से मुक्त सड़कें, स्वच्छता, अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं, प्रदूषण नियंत्रण और झुग्गी पुनर्वास का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) की बसों और मेट्रो में मुफ्त यात्रा, 500 वर्ग फुट तक के मकानों पर संपत्ति कर की छूट और छात्रों के लिए मुफ्त कंप्यूटर टैबलेट का भी प्रस्ताव है।

राज्य और केंद्र में भाजपा के साथ सत्ता में होने के बावजूद, अजित पवार भाजपा के स्थानीय नेतृत्व को निशाना बनाते हुए आरोप लगा रहे हैं कि दोनों सरकारों से पर्याप्त धनराशि प्राप्त करने के बावजूद पुणे और पिंपरी चिंचवड में विकास पटरी से उतार गया है। भाजपा 2017 से 2022 तक दोनों नगर निकायों में सत्ता में रही थी। 

टॅग्स :Puneशरद पवारबृहन्मुंबई महानगरपालिकाBMCNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी