लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब कर विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी, कहा- जैश पर करो कड़ी कार्रवाई, आतंकवाद का करो सफाया

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 15, 2019 14:51 IST

Pulwama Kashmir terror attack: पुलवामा आतंकी हमले में 49 जवान शहीद हो चुके हैं। शहीद हुए जवानों के शव पहले दिल्‍ली लाए जाएंगे। जहां जवानों के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आंतकी हमले के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब करके जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहैल महमूद ने विदेश मंत्रालय में भारत के विदेश सचिव विजय गोखले से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायुक्त को समन भेजा था। 

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के बाद दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं अन्य संगटनों ने पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन की घोषणा की है।

 पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर दिल्ली पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवानों को ही सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। पाकिस्तान उच्चायोग पर सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद  उन्हें विदेश सचिव विजय गोखले ने मुलाकात के लिए बुलाया था। 

विदेश सचिव ने कह दिया है कि पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ त्वरित तथा दिखने वाली कार्रवाई करनी होगी, और उसे तुरंत आतंकवाद से जुड़े गुटों और लोगों को अपनी धरती से काम करने देना बंद करना होगा। उन्होंने गुरुवार को पाकिेस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान को भी खारिज कर दिया है। 

खबरों के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग पर सुरक्षा इसलिए बढ़ाई है क्योंकि भारतीय युवा कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करने वाली है।

कांग्रेस की युवा इकाई के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता दोपहर बाद काले झंडे के साथ पाकिस्तानी उच्चायोग की ओर कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी उच्चायोग को तत्काल बन्द किया जाए और पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बता दें कि पाकिस्तान हमेशा से आतंकियों का पनाहगार रहा है। वहां आतंकी फल-फूल रहे हैं। जिसका नतीजा यह है कि पाकिस्तान सीरिया से भी ज्यादा खतरनाक हो गया है। 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्ट्रैटजिक फॉरसाइट ग्रुप द्वारा ''ह्यूमैनिटी एट रिस्क- ग्लोबल टेरर थ्रेट इंडिकेंट'' के नाम छपी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आतंक की वजह से सीरिया के मुकाबले पाकिस्तान से मानवता को 3 गुना ज्यादा खतरा है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान उन देशों की सूची में सबसे उपर है, जहां सबसे ज्यादा आतंकियों ने पनाह ली है। 

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार( 14 फरवरी) को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 49 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा