लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: इजराइल, जर्मनी, कनाडा और ब्रिटेन के प्रतिनिधि विदेश मंत्रालय पहुंचे, पाकिस्तान पर हो सकता है बड़ा फैसला

By विकास कुमार | Updated: February 15, 2019 18:49 IST

विभिन्न देशों के प्रतिनिधि और ख़ास कर इजराइल, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन के समर्थन मिलने से भारत का पक्ष मजबूत होता दिख रहा है. बार-बार आतंकवादी हमले में असहनीय दर्द को झेलने के बाद पाकिस्तान की वैश्विक घेरेबंदी जरूरी है.

Open in App

पाकिस्तान की तरफ से हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत को पूरी दुनिया से समर्थन मिल रहा है. सऊदी अरब और यूएई जो परंपरागत रूप से पाकिस्तान के समर्थन माने जाते हैं उन्होंने भी इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. अमेरिका पहले ही भारत के साथ आतंक की लड़ाई में खड़ा रहने को लेकर प्रतिबद्धिता जता चुका है. अब इस बीच विभिन्न देशों के प्रतिनिधि विदेश मंत्रालय पहुंच रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि भारत पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए विश्व के ताकतवर देशों का समर्थन जुटा रहा है. पीएम मोदी और अरुण जेटली पहले ही कह चुके हैं कि हम पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने एक्सपोज कर देंगे. 

 

विभिन्न देशों के प्रतिनिधि और ख़ास कर इजराइल, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन के समर्थन मिलने से भारत का पक्ष मजबूत होता दिख रहा है. बार-बार आतंकवादी हमले में असहनीय दर्द को झेलने के बाद पाकिस्तान की वैश्विक घेरेबंदी जरूरी है. पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भारत ने आज छिन लिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच कूल व्यापार 2 अरब डॉलर का है और इस हमले के बाद मांग उठ रही है कि पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापार को बैन कर दिया जाये. 

अलग-थलग पाकिस्तान 

मोदी सरकार पाकिस्तान पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाना चाहती है. इसके लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. यूरोपीय यूनियन का साथ मिलने से भारत को कूटनीतिक बढ़त मिल गई है. और अब भारत को इन तमाम देशों की मदद से पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय खुराक को बंद करने का प्रयास करना चाहिए. इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र पर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने का दबाव डालना होगा.

पाकिस्तान का दरिद्र इतिहास 

पाकिस्तान के निर्माण के बाद से ही वो दूसरे देशों के दया दृष्टि पर चल रहा है. शीत युद्ध के दौर में पाकिस्तान ने अमेरिका के पास अपनी अस्मिता को गिरवी रख कर लाखों डॉलर हासिल किए. जब अमेरिका को लग गया कि पाकिस्तान उनके साथ दोहरी चाल चल रहा है तो उसने अपने आर्थिक पैकेज को बहुत हद तक सीमित कर दिया. उसके बाद पाकिस्तान ने अपना ठिकाना और वफादारी दोनों को बदल दिया. उसने सऊदी अरब को ईरान का डर दिखाकर अपनी फटेहाल स्थिति को बहुत हद तक संभाला. अपने परमाणु हथियार सऊदी अरब के पास गिरवी रखकर करोड़ों रुपये हासिल किए और पूरी दुनिया में वहाबी और कट्टरपंथ इस्लाम को फैलाने के लिए भी उसे एक बड़ी धनराशि मिली.

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाइजराइलब्रिटेनअमेरिकाजापानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां