पुडुचेरी: आर शिवा को विधानसभा में द्रमुक विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया

By भाषा | Published: May 8, 2021 07:32 PM2021-05-08T19:32:20+5:302021-05-08T19:32:20+5:30

Puducherry: R. Siva appointed as Leader of DMK Legislature Party in Legislative Assembly | पुडुचेरी: आर शिवा को विधानसभा में द्रमुक विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया

पुडुचेरी: आर शिवा को विधानसभा में द्रमुक विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया

पुडुचेरी, आठ मई पुडुचेरी में द्रमुक के वरिष्ठ नेता आर शिवा को शुक्रवार को विधानसभा में द्रमुक विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया।

छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में विल्लियानूर सीट से उन्हें जीत हासिल हुई है।

द्रमुक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी महासचिव दुरई मुरुगन ने शिवा की नियुक्ति की घोषणा की है।

तीस सदस्यों वाली पुडुचेरी विधानसभा के लिये हुए चुनाव में छह सीटों पर जीत हासिल कर द्रमुक मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है।

द्रमुक यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले सेक्युलर डेमोक्रेटिक गठबंधन का हिस्सा है।

कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Puducherry: R. Siva appointed as Leader of DMK Legislature Party in Legislative Assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे