लाइव न्यूज़ :

सरकार गठन को लेकर पुडुचेरी भाजपा टीम ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की

By भाषा | Updated: May 29, 2021 22:50 IST

Open in App

पुडुचेरी, 29 मई भाजपा की पुडुचेरी इकाई की दो सदस्यीय टीम ने यहां एआईएनआरसी के नेतृत्त्व वाली राजग सरकार के विस्तार में गतिरोध को समाप्त करने के लिए शनिवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।

टीम में विधायक दल के नेता ए नमशिवायम और पार्टी के महासचिव एम्बलम आर सेल्वम शामिल थे।

वर्तमान में, सात मई को यहां राज निवास में एक सादे समारोह में शपथ लेने के बाद केवल एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।

एक पूर्ण मंत्रालय के गठन को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि भाजपा ने कथित तौर पर जोर देकर कहा है कि एक मंत्री पद के अलावा विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री का पद भी पार्टी को आवंटित किया जाए।

एआईएनआरसी के सूत्रों ने बताया कि रंगासामी कथित तौर पर भाजपा के लिए उपमुख्यमंत्री और अध्यक्ष का पद देने की मांग को मानने के इच्छुक नहीं हैं।

भाजपा की ओर से आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए नमशिवायम और सेल्वम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें यहां की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया।

पुडुचेरी में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे और चुनाव के नतीजे दो मई को घोषित किए गए थे।

एआईएनआरसी 10 सीटों से विजयी हुई, जबकि भाजपा ने छह निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की।

तीन मनोनीत सदस्य भी भाजपा के हैं, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा विधानसभा में नियुक्त किया गया है।

छह निर्दलीय हैं। विपक्ष में, द्रमुक के छह और कांग्रेस के दो विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो