लाइव न्यूज़ :

ईंधन कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन: महिला आयोग ने ट्रैक्टर मामले में हुड्डा से स्पष्टीकरण मांगा

By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:31 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 मार्च हरियाणा राज्य महिला आयोग ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से इस सप्ताह के शुरू में ईंधन की कीमतों में वृद्धि का विरोध करने के लिए उनकी पार्टी की महिला विधायकों द्वारा खींचे गए ट्रैक्टर की सवारी करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

आयोग की अध्यक्ष (कार्यवाहक) प्रीति भारद्वाज ने इस संबंध में खबरों का हवाला देते हुए हुड्डा को एक पत्र लिखा है। हुड्डा हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।

हुड्डा ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को राज्य विधानसभा जाने के रास्ते में पार्टी विधायकों द्वारा खींचे गए एक ट्रैक्टर की सवारी की थी। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस था और इस अवसर पर, हरियाणा विधानसभा में दिन की कार्यवाही की अध्यक्षता सभी दलों की महिला विधायकों ने की थी।

हुड्डा पार्टी के कुछ विधायकों के साथ ट्रैक्टर पर बैठे, जबकि कुछ अन्य कांग्रेसी विधायकों ने ट्रैक्टर को रस्सियों से खींचा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी और विधानसभा में कहा था, ‘‘महिला विधायकों के साथ यह व्यवहार बंधुआ मजदूरी से भी बदतर था।’’

भारद्वाज ने पत्र में लिखा है कि पूरी दुनिया को पता है कि इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया।

हुड्डा से तीन दिनों के भीतर (रविवार तक) ‘लिखित स्पष्टीकरण’ मांगते हुए भारद्वाज ने लिखा कि उनके खिलाफ कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

पत्र में उन्होंने लिखा, ‘‘यह तथ्य समझना महत्वपूर्ण है कि यह कृत्य महिला दिवस पर ही महिलाओं की गरिमा को नुकसान पहुंचाने, उनका अपमान करने के उद्देश्य से किया गया था।’’

उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘आपने 8 मार्च को महिला दिवस के लिए आयोजित सभी कार्यक्रमों की प्रासंगिकता पर पानी फेरने के मकसद से लैंगिक राजनीतिक हिंसा का एक कृत्य किया है। अफसोस की बात है कि आपने अपमानजनक कृत्य के लिए महिलाओं को चुना है जिससे सभी के सिर झुक गए हैं, चाहे वे किसी भी लिंग के हों या किसी भी पार्टी से जुड़े हों... महिलाओं के रूप में हमारे अस्तित्व को आपने चुनौती देने का चयन किया।’’

ट्रैक्टर को खींचने वाले विधायकों में शामिल शकुंतला खटक ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उन्होंने खुद को कभी भी पुरुषों से कम नहीं समझा और भाजपा पर इस मामले में ‘‘गंदी राजनीति’’ करने का आरोप लगाया था।

खटक ने यहां संवाददताओं से कहा था, ‘‘यह हमारा आंतरिक मामला है। जब मैं शिकायत नहीं कर रही हूं, तो उन्हें समस्या क्यों है? वह (हुड्डा) मेरे नेता हैं, वह मेरे पिता की तरह हैं। अगर मुझे एक ट्रक को धकेलना हो, तो मैं वह भी करूंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर