लाइव न्यूज़ :

गंगा, पर्यावरण एवं संस्कृति की रक्षा भारत के विकास का आधार: कोविंद

By भाषा | Updated: March 16, 2021 00:46 IST

Open in App

वाराणसी, 15 मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि गंगा नदी, पर्यावरण और संस्कृति की रक्षा करना तथा इन्हें बढ़ावा देना भारत के विकास का आधार है।

उन्होंने कहा कि गंगा से किसी एक समुदाय या सम्प्रदाय का ही लगाव नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोग किसी न किसी रूप में गंगा से जुड़ाव रखते हैं।

वाराणसी के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सोमवार को कोविंद ने जागरण फोरम के शुरूआती सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं स्वयं को मां गंगा की करोड़ों संतानों में से एक मानता हूं। मुझे अपने पूरे जीवनकाल में मां गंगा का सानिध्य मिला है। गंगा की पवित्रता और अविरलता हमेशा मुझे मार्गदर्शन देती रही है। गंगा भारतीय संस्कृति की जीवनधारा है।’’

सत्र का विषय ‘गंगा, पर्यावरण एवं संस्कृति’ था।

कोविंद ने कहा, ‘‘गंगा की पवित्रता का हमारे जीवन में सबसे अधिक महत्व है। यह हमें सिखाती है कि हमारे मस्तिष्क, शब्द और कार्य गंगा नदी की तरह ही पवित्र होने चाहिए।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि देश की 43 प्रतिशत जनता गंगा किनारे रहती है और इसकी स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है तथा इसके लिए सरकार द्वारा 2015 में ‘नमामि गंगे’ योजना की शुरुआत की गई जिसके अच्छे परिणाम भी आए, परंतु अभी लक्ष्य हासिल नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकारों की ही नहीं है, बल्कि यह सभी देशवासियों का कर्तव्य है।

वाराणसी में शिवरात्रि पर निकाली जाने वाली शिव बारात का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘बनारस में निकलने वाली शिव बारात एक समावेशी समूह की कल्पना पर आधारित है। यह एक अनूठी परंपरा है जिसमें हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। बनारस की शिव बारात एक उत्तम समाज की कल्पना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र