लाइव न्यूज़ :

विज्ञान नवोन्मेष नीति के मसौदे में ‘अनुसंधान सुगमता’ के लिए मानक विकसित करने का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: January 3, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी विज्ञान प्रौद्योगिकी नवोन्मेष नीति, 2020 के मसौदे के मुताबिक अनुसंधान करने में आसानी के मापदंड विकसित किए जाएंगे ताकि भारत में शोध संबंधी गतिविधियों के लिए पर्याप्त कोष उपलब्ध हों।

इसमें कहा गया है कि अनुसंधान करने की प्राथमिक गतिविधि के अलावा अनुसंधानकर्ताओं को परियोजनाओं से संबंधित प्रशासनिक गतिविधियों पर भी अपना वक्त और संसाधन खर्च करने होते हैं।

सामग्रियों तक पहुंच में अवरोध, डेटा तथा ज्ञान साझा करने में कमी से स्वतंत्र रूप से तथा सुगमता से शोध गतिविधियों की क्षमता प्रभावित होती है।

नीति में कहा गया है, ‘‘अनुसंधान करने में सुगमता के लिए मापदंड विकसित किए जाएंगे ताकि शोध गतिविधियों के लिए पर्याप्त कोष हों, नौकरशाही न्यूनतम हो तथा देने वाले एवं प्राप्तकर्ता दोनों ओर की जवाबदेही हो।’’

इसमें कहा गया, ‘‘शोधकर्ताओं पर प्रशासनिक बोझ कम करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा ई-गवर्नेंस का उपयोग आवंटन के प्रबंधन के लिए किया जाएगा जैसे कि आवंटन, कोष और अनुदान के उपयोग से लेकर शोध के निष्कर्षों के आकलन तक के लिए।’’

दस्तावेज के मुताबिक अनुदान प्रबंधन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के श्रेष्ठ तरीकों के बारे में भी पता लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO