लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव मामले में इस महीने आ सकता है फैसला: सूत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 18:25 IST

पाकिस्तान का दावा है कि कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तीन मार्च 2016 को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय नौसेना के रिटायर अधिकारी कुलभूषण जाधव पिछले कई सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। भारत ने पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में अपील की थी। 

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में इस महीने फैसला आ सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है। इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'कुलभूषण मामले में कुछ हफ्तों में फैसले का ऐलान हो सकता है। सरकार की ओर से इस केस की मौखिक जानकारी शेयर की जाएगी। फैसले का ऐलान और तारीखो की घोषणा अंतरराष्ट्रीय कोर्ट करेगा।

भारतीय नौसेना के रिटायर अधिकारी कुलभूषण जाधव पिछले कई सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। पाकिस्तान का दावा है कि कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तीन मार्च 2016 को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया था। इसके बाद जाधव को मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि भारत पाकिस्तान के दावों को नकारता आ रहा है। 

भारत के मुताबिक, कुलभूषण जाधव रिटायरमेंट लेकर बिजनेस के सिलसिले में ईरान गए थे, जहां से पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों ने उनको अगवा कर लिया था। भारत ने पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में अपील की थी। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों के खिलाफ अपने 'दिखावटी' कदमों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आंखों को धूल झोंकने का प्रयास कर रहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आयी है जब पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने मुम्बई आतंकवादी हमलों के साजिशकर्ता हाफिज सईद और उसके 12 नजदीकी सहयोगियों के खिलाफ 23 मामलों में ‘‘आतंकवाद के वित्तपोषण’’ के लिए मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब