लाइव न्यूज़ :

JNU की प्रोफेसर मीता नारायण को मिला पुश्किन मेडल- 2019, रूसी सरकार द्वारा भारतीय को दिया जाने सर्वोच्च सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2019 16:19 IST

प्रोफेसर मीता को हाल ही में जस्टिस संजीव खन्ना (सुप्रीम कोर्ट), अजय बिसारिया (पाकिस्तान में भारत के राजदूत) और गुरुचरन दास सहित अन्य लोगों के साथ 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

Open in App

रूसी सेंटर फॉर साइंस एंड कल्चर में आयोजित एक कार्यक्रम में जेएनयू की प्रोफेसर मीता नारायण को पुश्किन मेडल से सम्मानित किया गया। यह रूसी भाषा और साहित्य के स्कॉलर को दिया जाने वाला सर्वोच्च इंटरनेशनल अवार्ड है।

1977 से अब तक केवल कुछ ही भारतीय स्कॉलर और नामी हस्तियों को यह मेडल दिया गया है। इस मेडल को फेमस रसियन लेखक और कवि एलेक्जेंडर एस. पुश्किन के नाम पर दिया जाता है।

यूएसएसआर में कम्यूनिज्म हटने के बाद ग्रेजुएक स्टूडेंट के लिए किताबों में वामपंथ हमेशा रहा। प्रोफेसर मीता नारायण ने इन किताबों को कंटेम्पोरेरी फ्लेवर के साथ दोबारा लिखने के लिए कड़ी मेहनत की। अब यही किताबें भारत में रसियन भाषा विभाग में उपयोग में लाई जा रही हैं।

प्रोफेसर मीता को उनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए विदेश की कई यूनिवर्सिटी में उन्हें लेक्चर देने के लिए बुलाया जाता है। उनके पास कई नेशनल और इंटरनेशनल रिसर्च पेपर हैं जिसका उन्हें क्रेडिट दिया जाता है।

प्रोफेसर मीता विदेशों में प्रकाशित होने वाली कई एकेडमिक जर्नल्स की एडिटोरियल बोर्ड में शामिल हैं। प्रोफेसर नारायण दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित एक प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल की पूर्व छात्र रही हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया