लाइव न्यूज़ :

पाक समर्थक नारा विवाद: दिग्विजय का दावा भीड़ ने लगाए थे ‘‘काजी साहब जिंदाबाद’’ के नारे

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:19 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के उज्जैन में हाल ही में जिन लोगों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ नारेबाजी के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है, दरअसल ये लोग ‘‘काजी साहब जिंदाबाद’’ के नारे लगा रहे थे न कि ‘‘पाकिस्तान जिंदाबाद’’ के नारे। राज्यसभा सदस्य सिंह ने रविवार रात को एक ट्वीट में कहा, ‘‘फेक न्यूज के आधार पर ‘‘काजी साहब जिंदाबाद’’ को ‘‘पाकिस्तान जिंदाबाद’’ बता कर कई लोगों पर मुकदमे दायर हो गए। मध्य प्रदेश पुलिस को कार्रवाई करने के पूर्व वास्तविकता का पता लगा लेना चाहिए था। यदि गिरफ्तारी हुई है तो प्रकरण वापस लेना चाहिए।’’ मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया, ‘‘दिग्विजय सिंह अपनी तुष्टिकरण की सियासत के लिए देश विरोधी लोगों के पक्ष में खड़े होते आए हैं। उनको ऐसे लोगों का नेतृत्व कर पाकिस्तान ले जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में तालिबानी सोच व राष्ट्र विरोधी मानसिकता वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उज्जैन मामले की नए सिरे से जांच नहीं होगी। उज्जैन की गीता कॉलोनी में मुहर्रम के एक कार्यक्रम के दौरान 19 अगस्त को पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रासुका लगाया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि ऐसे नारे लगाने वाले 16 लोगों की पहचान की गई है और अन्य लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही कह चुके हैं कि उनकी सरकार तालिबान जैसी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप