लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 3, 2026 13:45 IST

रेहान राजीव और अवीवा ने इंस्टाग्राम पर सगाई की पुष्टि की शुक्रवार को साझा की गई सगाई की पोस्ट में दो तस्वीरें थीं जो उनके रिश्ते की यात्रा को खूबसूरती से दर्शाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजोड़े ने बेहद ही खूबसूरत अंदाज में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते की घोषणा की।रेहान राजीव ने अपनी लंबे समय की साथी अवीवा बेग से सगाई कर ली है।रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है और इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने अवीवा बेग के साथ सगाई की है। वाड्रा ने अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है और इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। रेहान राजीव ने अपनी लंबे समय की साथी अवीवा बेग से सगाई कर ली है और इस जोड़े ने बेहद ही खूबसूरत अंदाज में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते की घोषणा की। रेहान राजीव और अवीवा ने इंस्टाग्राम पर सगाई की पुष्टि की शुक्रवार को साझा की गई सगाई की पोस्ट में दो तस्वीरें थीं जो उनके रिश्ते की यात्रा को खूबसूरती से दर्शाती हैं।

एक तस्वीर में नवविवाहित जोड़ा मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर उनके बचपन की एक पुरानी तस्वीर है, जो उनके लंबे सफर की याद दिलाती है। कैप्शन को छोटा और भावुक रखते हुए सिर्फ "29.12.25" लिखा, और तस्वीरों को ही सब कुछ बयां करने दिया। दोस्तों, परिवार और समर्थकों से शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।

पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि दोनों पिछले कई वर्षों से दोस्त रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि इस जोड़े ने हाल ही में एक समारोह में सगाई कर ली और फिलहाल परिवार और दोस्तों के साथ राजस्थान में हैं। रेहान प्रियंका गांधी और रॉबर्ट की बड़ी संतान हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें एक "आर्टिस्ट" (कलाकार) और ‘‘फोटोग्राफर’’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

रेहान 25 साल के हैं और उनकी बहन मिराया 23 साल की हैं। दोनों कई बार चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी के साथ शामिल हुए हैं। प्रियंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को रणथंभौर पहुंचीं। सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर बाघों और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है, और गांधी परिवार पहले भी इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल का दौरा कर चुका है।

टॅग्स :Priyanka Gandhi Vadraराहुल गांधीरॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधीPriyanka Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos