प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 3, 2026 13:45 IST2026-01-03T13:44:09+5:302026-01-03T13:45:13+5:30
रेहान राजीव और अवीवा ने इंस्टाग्राम पर सगाई की पुष्टि की शुक्रवार को साझा की गई सगाई की पोस्ट में दो तस्वीरें थीं जो उनके रिश्ते की यात्रा को खूबसूरती से दर्शाती हैं।

photo-lokmat
नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने अवीवा बेग के साथ सगाई की है। वाड्रा ने अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है और इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। रेहान राजीव ने अपनी लंबे समय की साथी अवीवा बेग से सगाई कर ली है और इस जोड़े ने बेहद ही खूबसूरत अंदाज में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते की घोषणा की। रेहान राजीव और अवीवा ने इंस्टाग्राम पर सगाई की पुष्टि की शुक्रवार को साझा की गई सगाई की पोस्ट में दो तस्वीरें थीं जो उनके रिश्ते की यात्रा को खूबसूरती से दर्शाती हैं।
एक तस्वीर में नवविवाहित जोड़ा मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर उनके बचपन की एक पुरानी तस्वीर है, जो उनके लंबे सफर की याद दिलाती है। कैप्शन को छोटा और भावुक रखते हुए सिर्फ "29.12.25" लिखा, और तस्वीरों को ही सब कुछ बयां करने दिया। दोस्तों, परिवार और समर्थकों से शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।
पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि दोनों पिछले कई वर्षों से दोस्त रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि इस जोड़े ने हाल ही में एक समारोह में सगाई कर ली और फिलहाल परिवार और दोस्तों के साथ राजस्थान में हैं। रेहान प्रियंका गांधी और रॉबर्ट की बड़ी संतान हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें एक "आर्टिस्ट" (कलाकार) और ‘‘फोटोग्राफर’’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
रेहान 25 साल के हैं और उनकी बहन मिराया 23 साल की हैं। दोनों कई बार चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी के साथ शामिल हुए हैं। प्रियंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को रणथंभौर पहुंचीं। सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर बाघों और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है, और गांधी परिवार पहले भी इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल का दौरा कर चुका है।

