प्रियंका गांधी का ऐलान, कांग्रेस शासित प्रदेशों में NRC नहीं होगा लागू
By स्वाति सिंह | Updated: December 30, 2019 15:59 IST2019-12-30T15:57:40+5:302019-12-30T15:59:27+5:30
प्रियंका ने आरोप लगाया कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों को धमकाया जा रहा है। 77 साल के पूर्व आईपीएस दारापुरी को उनके घर से पकड़ा गया। उनका नाम 48 लोगों की लिस्ट में है।

कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि एनआरसी लागू नहीं करेंगे।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस ने कहा कि कांग्रेसशासित प्रदेशों में एनआरससी लागू नहीं करेंगे। उन्होंने कहा 'एनआरसी वैध नागरिकता का प्रमाणपत्र नहीं है। ये इसे लागू करने का बहाना है। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि एनआरसी लागू नहीं करेंगे। इसके अलावा अन्य कई राज्यों के सीएम भी एनआरसी लागू करने से इनकार कर चुके हैं।'
इसके साथ ही प्रियंका ने आरोप लगाया कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों को धमकाया जा रहा है। 77 साल के पूर्व आईपीएस दारापुरी को उनके घर से पकड़ा गया। उनका नाम 48 लोगों की लिस्ट में है। हमने राज्यपाल से इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा, 'आज सुबह हमारी तरफ से राज्यपाल को चिट्ठी भेजी गई है। पिछले दिनों फैली अराजकता के बाद उत्तर प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस ऐसे कदम उठा रही है, जिनका कोई कानूनी आधार नहीं है। हमने इसी बारे में एक दस्तावेज तैयार कर राज्यपाल को सौंपा है।'
Congress General Secretary for UP (East) Priyanka Gandhi Vadra: State govt & state police have taken several steps which are not legal & which have led to anarchy. pic.twitter.com/HD0eGjcMf4
— ANI UP (@ANINewsUP) December 30, 2019
साथ ही प्रियंका गांधी ने अपनी सुरक्षा कलो लेकर कहा कि प्रदेश की समस्याओं के सामने मेरी सुरक्षा का मुद्दा बहुत ही छोटा है। मेरी सुरक्षा से जनता का लेना-देना नहीं है। अगर स्कूटी का चालान हो गया है तो हम जुर्माना भर देंगे। उन्होंने कहा कि आज सुबह हमारी तरफ से राज्यपाल को चिट्ठी भेजी गई है। पिछले दिनों फैली अराजकता के बाद उत्तर प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस ऐसे कदम उठा रही है, जिनका कोई कानूनी आधार नहीं है। हमने इसी बारे में एक दस्तावेज तैयार कर राज्यपाल को सौंपा है।