लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी संभालेंगी यूपी में लोकसभा चुनाव की कमान, खास समीकरण बनाने की हो रही है तैयारी

By विकास कुमार | Updated: January 15, 2019 18:09 IST

अब तक सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाली प्रियंका क्या इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. क्योंकि सोनिया गांधी की खराब होती तबीयत के कारण प्रियंका के चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है

Open in App

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले मैदान में उतरने जा रही है. सपा और बसपा के हलके में लेने के बाद राहुल गांधी ने घोषणा किया है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और नतीजे चौंकाने वाले होंगे. पिछले दो दशक से प्रदेश की राजनीति में हाशिये पर खड़ी कांग्रेस पार्टी इस बार यूपी में चमत्कार करने का दावा कर रही है और इसके लिए खुद प्रियंका गांधी चुनाव का कमान अपने हांथ में लेने वाली हैं. 

कांग्रेस की रिसर्च टीम सभी सीटों का सर्वे कर रही है और आधुनिक तकनीकों का भी सहारा लिया जा रहा है. जिसमें डेटा पॉलिटिक्स भी शामिल है. कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद और राहुल गांधी की अध्यक्षता में डेटा सेल का गठन कर चुकी है और अब तमाम सीटों का मूल्यांकन किया जा रहा है. 

क्या प्रियंका लड़ेंगी रायबरेली से चुनाव 

अतीत में भी ऐसे कई कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि अगर प्रियंका गांधी पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करें तो पार्टी की स्थिति प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुधर सकती है. कांग्रेस के नेता प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं जिनकी राजनीतिक समझ पर पार्टी और संगठन दोनों को भरोसा है. 

सबसे बड़ा सवाल है कि अब तक सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाली प्रियंका क्या इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. क्योंकि सोनिया गांधी की खराब होती तबीयत के कारण प्रियंका के चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है. रायबरेली ने हमेशा ही गांधी परिवार के सदस्य का स्वागत किया है तो और प्रियंका के एक्टिव होने के कारण उनके इस सीट से चुनाव लड़ने की बातें होने लगी हैं.

ब्राह्मण और मुस्लिम वोटों का समीकरण 

कांग्रेस ने इस बार यूपी में राजनीतिक समीकरण बनाने की तैयारी की है. ब्राह्मण और मुस्लिम वोट को साधने की तैयारी चल रही है. मुस्लिम वोट मुलायम सिंह यादव के सपा से दूरी बनाने के बाद नए राजनीतिक ठिकाने की तलाश कर रही है, ऐसे में उनके लिए सबसे बेहतर विकल्प कांग्रेस पार्टी ही दिख रही है. प्रदेश के ब्राह्मण मोदी सरकार से ज्यादा योगी सरकार से नाराज है. योगी आदित्यनाथ पर ठाकुरवाद के आरोप लग रहे हैं, जिससे ब्राह्मण समुदाय नाराज चल रहा है. तमाम पार्टियों को आजमाने के बाद ब्राह्मण इस बार कांग्रेस का रुख कर सकते हैं.

2009 में कांग्रेस को प्रदेश में 21 लोकसभा की सीटें हासिल हुई थी. सपा को 23 और बसपा को 20 सीटें मिली थी वहीं भाजपा 10 सीटों पर सिमट गई थी. कांग्रेस इसी तरह के परिणाम की अपेक्षा इस बार भी लगाये हुए है. इसके लिए तमाम नए समीकरणों की तलाश की जा रही है और इसमें मुख्य भूमिका में प्रियंका गांधी ही दिखने वाली हैं. हर बार पर्दे के पीछे से मैनेज करने वाली प्रियंका इस बार फ्रंटफूट पर आकर खेल सकती हैं. 

 

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधीउत्तर प्रदेशकांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण