लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी के नामांकन के बाद प्रियंका गांधी का ट्वीट, 'मेरी मां से हर राजनेता को सीखना चाहिए'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2019 21:20 IST

सोनिया पांचवीं बार रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दिनेश प्रताप सिंह से है। सपा—बसपा—रालोद गठबंधन ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी पांचवीं बार रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। सोनिया गांधी रायबरेली से चार बार 2004, 2006 उपचुनाव, 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुकी हैं। 

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन 11 अप्रैल को दाखिल किया। इसके बाद पूरा गांधी परिवार रोड शो और रैली के दौरान दिखें। सोनिया गांधी के नामांकन के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश हर राजनेता को उनकी मां से सीख लेनी चाहिए। 

प्रियंका गांधी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ''रायबरेली की जनता के प्रति मेरी माँ की श्रद्धा से हर प्रत्याशी, हर राजनेता को सीखना चाहिए। राजनीति का मक़सद जनसेवा और समर्पण है। जिसे भी यह मौका मिलता है उसे जनता का शुक्रगुजार होना चाहिए।''

रोड शो में दिखा पूरा गांधी परिवार 

सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा रॉबर्ट वाड्रा, रेहान और मिराया वाड्रा भी मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले पूजा अर्चना की। गांधी ने अपने परिवार के लोगों के साथ यहां कांग्रेस कार्यालय में पूजा और हवन किया। बेटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी पूजा के समय उनके साथ बैठे नजर आये। पूजा अर्चना के बाद गांधी कलेक्ट्रेट तक के लगभग 700 मीटर के रास्ते पर रोड शो किया। 

सोनिया पांचवीं बार रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दिनेश प्रताप सिंह से है। सपा—बसपा—रालोद गठबंधन ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। रायबरेली को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। सोनिया यहां से चार बार 2004, 2006 उपचुनाव, 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुकी हैं।  

टॅग्स :सोनिया गाँधीप्रियंका गांधीकांग्रेसलोकसभा चुनावरायबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब