लाइव न्यूज़ :

Priyanka Gandhi Vadra In Jalore: 'उनके इरादों को समझें, उनके इरादे ठीक नहीं हैं', पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

By धीरज मिश्रा | Updated: April 14, 2024 15:01 IST

Priyanka Gandhi Vadra In Jalore: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को राजस्थान में थी। उन्होंने जालौर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में थीनरेंद्र मोदी जनता का ध्यान भटकाने की बातें करते रहते हैंकुछ शिकायतों की वजह से आपने यहां से कांग्रेस की सरकार बदल दी

Priyanka Gandhi Vadra In Jalore: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को राजस्थान में थी। उन्होंने जालौर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस दौरान सीधे तौर पर पीएम मोदी को टारगेट लिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता का ध्यान भटकाने की बातें करते रहते हैं। उन्होंने राजस्थान आकर बोल दिया जन-जन के आराध्य बाबा रामदेव सा का जन्म कश्मीर में हुआ था। कभी गटर से गैस बनाते हैं। कभी रडार से मिसाइल को बचाने में बादल का रोल बताते हैं।

कभी तब ईमेल भेजने की बात कहते हैं, जब ईमेल बना ही नहीं था। कभी मांस-मछली की बात करते हैं। प्रियंका ने कहा कि आखिर इन बातों से जनता की जरूरतों का क्या मतलब है। यहां पर मेरी बहने बैठी हैं मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि आपको इन बातों से कुछ लेना देना है। प्रियंका ने कहा कि, लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसलिए मैं चाहती हूं कि आप सभी आने वाले चुनाव में अपने विवेक से वोट दें।

कुछ शिकायत और आपने बदल दी सरकार

प्रियंका गांधी ने कहा कि आप हमारी यहां की राज्य सरकार और अशोक गहलोत से खुश थे। लेकिन, कुछ शिकायतों की वजह से आपने सरकार बदल दी, लेकिन उन योजनाओं का क्या हुआ जो उन्होंने आपके लिए शुरू की थीं। उन्हें रोक दिया गया, ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने जो सरकार चुनी है वह आपके हित में काम नहीं करती। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी को कुछ हो गया है, उन्हें समझ नहीं आ रहा है। पीएम मोदी लोगों से पूरी तरह से कटे हुए हैं।

प्रियंका ने कहा कि हर चीज़ महंगी हो गई है। जनता सभी रोजमर्रा के स्तर पर संघर्ष कर रहे हैं। किसान खाद और खेती के लिए जरूरी अन्य चीजों पर जीएसटी चुका रहे हैं। उन्होंने  केवल अमीरों के फायदे के लिए कानून बनाये हैं। महीनों तक दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले किसानों से पीएम मोदी नहीं मिले. हालांकि, जब यूपी चुनाव आने वाले थे, तो उन्होंने उन कानूनों को वापस ले लिया। उनके इरादों को समझें. उनके इरादे ठीक नहीं हैं।

टॅग्स :प्रियंका गांधीPriyanka Gandhi Vadraजालोरराजस्थानराजस्‍थान चुनावRajasthan Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'संचार साथी' ऐप को प्रियंका गांधी ने बताया जासूसी ऐप, बोलीं- "देश को तानाशाही में बदलने की कोशिश"

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

भारतमेहमान पंछियों के लिए ­झील बनी कब्रगाह

क्राइम अलर्टराजस्थान में सरकारी परियोजनाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु EY अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग

कारोबारट्रैक्टर छोड़ बैल से करिए खेती?, हर साल 30000 रुपये सहायता, बीजेपी सरकार ने की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई