लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी योगी सरकार पर बरसीं, कहा- इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला, रंज की जगह नहीं, पढ़ें- प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 30, 2019 16:51 IST

प्रियंका गांधी ने अपनी सुरक्षा को लेकर कहा कि प्रदेश की समस्‍याओं के सामने उनकी सुरक्षा का मुद्दा बहुत ही छोटा है। उनकी सुरक्षा से जनता का लेना-देना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि उनकी सुरक्षा का सवाल नहीं है, बल्कि आज प्रदेश की सुरक्षा का सवाल है। प्रियंका गांधी ने दावा किया था कि उनके साथ पुलिसकर्मियों ने धक्का मुक्की की थी।

आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि उनकी सुरक्षा का सवाल नहीं है, बल्कि आज प्रदेश की सुरक्षा का सवाल है। आमजन की सुरक्षा का सवाल है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने दावा किया था कि उनके साथ पुलिसकर्मियों ने धक्का मुक्की की थी। प्रेस कॉन्फेंस में उन्होंने प्रदेश सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी प्रेस कॉन्फ्रेस की 10 बड़ी बातें...

1-प्रियंका गांधी ने कहा कि आज सुबह राज्यपाल को एक चिट्ठी भेजी गई है। इस चिट्ठी में प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस द्वारा कई जगह अराजकता फैलाई गई है, जिसका कोई कानूनी आधार नहीं है। 

2- उन्होंने कहा वह कि बिजनौर गई थीं जहां दो युवकों की मौत हुई है, जिसमें एक 22 साल का है और दूसरा 21 साल का है। एक युवक उसमें से कॉफी मशीन चलाता था, जोकि दूध लेने गया हुआ था। उसकी गोली लगने से मौत हुई। पुलिस ने उसे सही जगह दफनाने भी नहीं दिया और उसे धमकाया।

3- दूसरा युवक यूपीएससी के लिए पढ़ाई कर रहा था और इस दौरान वह बच्चों की ट्यूशन भी लेता था। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उसको उठाकर कहीं पर ले गए और कुछ देर बाद पता चला कि एक लड़के की लाश मिली है। उसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने एफआईआर न करने के लिए दवाब डाला और धमकाया। 

4- इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वाराणसी में भी कई छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और सदफ जाफर, दीपक कबीर आदि को भी गिरफ्तार किया गया। 

5- प्रियंका गांधी ने कहा कि यह कृष्ण भगवान का देश है, वह करुणा के प्रतीक हैं। राम और शिव की भी हम पूजा करते हैं। योगीजी ने जो भगवा धारण किया है, वह उनका नहीं है। हिंदू धर्म का प्रतीक है। सीएम को उसका सम्मान करना चाहिए। 

6- उन्होंने कहा कि इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला, रंज की जगह नहीं है। 

7- उन्होंने कहा कि कांग्रेसशासित प्रदेशों में एनआरससी लागू नहीं करेंगे। एनआरसी वैध नागरिकता का प्रमाणपत्र नहीं है। ये इसे लागू करने का बहाना है। 

8- प्रियंका ने आरोप लगाया कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों को धमकाया जा रहा है। 

9- उन्होंने कहा कि 77 साल के पूर्व आईपीएस दारापुरी को उनके घर से पकड़ा गया। उनका नाम 48 लोगों की लिस्‍ट में है। हमने राज्‍यपाल से इसकी शिकायत की। वह बेहद ही ईमानदार आदमी हैं। 

10- प्रियंका गांधी ने अपनी सुरक्षा को लेकर कहा कि प्रदेश की समस्‍याओं के सामने मेरी सुरक्षा का मुद्दा बहुत ही छोटा है। मेरी सुरक्षा से जनता का लेना-देना नहीं है। अगर स्‍कूटी का चालान हो गया है तो हम जुर्माना भर देंगे। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकैब प्रोटेस्टCitizenship Amendment Act CAA Protest
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना