लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर शेयर किया सोनभद्र पीड़ित परिवारों का दर्द, पूछा- क्या इन आँसुओं को पोंछना अपराध है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 12:13 IST

सोनभद्र के घोरावल इलाके में बुधवार को ग्राम प्रधान और गोंड आदिवासियों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए संघर्ष में 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मारे गये सारे लोग आदिवासी थे। 

Open in App
ठळक मुद्देसोनभद्र में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को हुए खूनी संघर्ष के सिलसिले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोनभद्र कांड में एडीजी की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कार्रवाई करते हुये एसडीएस और सीओ समेत पांच को निलंबित किया है।

सोनभद्र हत्याकांड मामले में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आखिरकार 24 घंटे के धरने के बाद पीड़ित परिवारों से मिली हैं। पीड़ित परिवार प्रियंका गांधी से मिलकर रोते हुये दिखें। जिसके बाद प्रियंका गांधी भी भावुक हुईं। यूपी प्रशासन ने पहले तो सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को प्रियंका गांधी से मिलने नहीं दे रहा था। प्रियंका गांधी उसके बाद फिर से धरने पर बैठ गईं। जिसके बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मिलने की इजाजत दी। प्रियंका गांधी से पीड़ित परिवार चुनार गेस्ट हाउस आये थे।

पीड़ित परिवार वालों से मिलने से पहले आज (20 जुलाई) को प्रियंका गांधी ने  सोनभद्र हत्याकांड पीड़ितों का एक दर्द भरा वीडियो शेयर किया था। अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर करते हुये लिखा, ''क्या इन आँसुओं को पोंछना अपराध है?''

प्रियंका गांधी ने ये साफ कर दिया था कि वो पीड़ित परिवारों से मिले बिना नहीं जायेंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि वो किसी धारा का उल्लंघन करने नहीं बल्कि पीड़ितों से मिलने आयी थी। 

प्रियंका गांधी धरने के बाद 19 जुलाई को चुनार गेस्ट हाउस में ही रुकी थीं। प्रियंका सोनभद्र गोलीकांड में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए शुक्रवार को वाराणसी के एक अस्पताल पहुंचीं थी और इसके बाद यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर सोनभद्र के लिये रवाना हुईं। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका को वाराणसी-मिर्जापुर सीमा पर रोक दिया गया था। जिसके बाद प्रियंका धरने पर बैठीं थी। सोनभद्र के घोरावल इलाके में बुधवार को ग्राम प्रधान और गोंड आदिवासियों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए संघर्ष में 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मारे गये सारे लोग आदिवासी थे। 

सोनभद्र में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को हुए खूनी संघर्ष के सिलसिले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने लखनऊ में बताया कि 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

सोनभद्र कांड में एडीजी की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कार्रवाई करते हुये एसडीएस और सीओ समेत पांच को निलंबित किया है। तीन सदस्यीय जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी को आदेश दिया गया है कि वो इस मामले पर 1955 से लेकर अब तक की पूरी जांच करें और 10 दिन में रिपोर्ट सौंपे। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं