लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त के बीच प्रियंका गांधी पहुंची हनुमान मंदिर, देखिए वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2023 11:09 IST

शिमला में प्रियंका गांधी ने प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रियंका की पूजा-अर्चना करते तस्वीर भी शेयर की गई है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शुक्रवार शाम शिमला पहुंच गईं।

Open in App
ठळक मुद्देशिमला में प्रियंका गांधी ने प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कीसोनिया गांधी भी शुक्रवार शाम शिमला पहुंच गईंकर्नाटक में रुझानों पर कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है

Karnataka Election Results 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत 10 मई को डाले गए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है।  रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। वहीं, बीजेपी 75 सीटों पर आगे है। जबकि जेडीएस 26 पर आगे है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  शिमला स्थित अपने निजी आवास पर पहुंची। शिमला में प्रियंका गांधी ने प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रियंका की पूजा-अर्चना करते तस्वीर भी शेयर की गई है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शुक्रवार शाम शिमला पहुंच गईं। 

बता दें कि कांग्रेस को बढ़त मिलती देख  कार्यकर्ताओं ने जीत तय मानकर पार्टी कार्यालय में जीत की जश्न मनाना शुरू कर दिया है। नई दिल्ली में सुबह 8 बजे से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। जैसे ही  शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखी कांग्रेस के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमने लगे। कर्नाटक में कांग्रेस अपनी जीत तय मान रही है।

इस बीच कर्नाटक में ये सवाल भी उभरने लगा है कि अगर कांग्रेस को पूर्ण  बहुमत मिल गया को मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा है कि कर्नाटक के हित के लिए उनके पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। हालांकि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है।

बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी और कर्नाटक कांग्रेस के इनचार्ज रणदीप सुरजेवाला, डीके शिवकुमार और पूर्व उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने शुक्रवार. 12 मई की शाम को मीटिंग भी की थी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया नहीं थे। 

कर्नाटक में रुझानों पर कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए है लेकिन सीटों का आंकड़ा लगातार घट बढ़ रहा है। कांग्रेस अभी 114 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी को 75 सीटों पर बढ़त है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Priyanka Gandhi Vadraकांग्रेससिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’