लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर किया हमला, कार्यकर्ताओं से एकजुट होने को कहा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:04 IST

Open in App

कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी एक ऐसी सरकार से लड़ रही है जो एक ‘तानाशाह’ की तरह काम कर रही है। कांग्रेस महासचिव ने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जिला स्‍तरीय प्रशिक्षण अभियान के तहत डिजिटल माध्‍यम से संभल, श्रावस्ती, रामपुर, कन्नौज, प्रयागराज, भदोही और गोरखपुर जिलों के पदाधिकारियों से संवाद किया और उनसे 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। प्रियंका ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करते हुए कहा, ‘‘आज उत्तर प्रदेश में एक ऐसी तानाशाही सरकार है जो लोकतंत्र को तोड़ रही है। इसके लिए संगठन को लड़ना होगा और संगठन को मजबूत करना जरूरी है।’’ उन्होंने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से 2022 में पार्टी की सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान करते हुए दावा किया कि राज्य में हर जगह आक्रोश है और सरकार बनाने का यह एक सुनहरा अवसर है। कांग्रेस द्वारा जारी बयान के अनुसार प्रियंका ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा कि ‘‘आप सभी का स्वागत और बधाई कि आप संगठन को बनाने में पूरी तरह से मेहनत कर रहे हैं।’’ उन्‍होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का प्रमुख मकसद यही है कि कार्यकर्ता एक दूसरे को जानें और आपस में एक दूसरे का सहयोग बढ़े, दोस्ती बढ़े। उन्होंने पार्टी के अनुभवी नेताओं-कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘एक बात और ध्यान में रखने की जरूरत है कि हम अपने पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को पीछे छोड़कर आगे नहीं बढ़ सकते। जो पिछले 25-30 सालों से पार्टी के लिए खड़ा रहा है, उसका पूरा सम्मान होना चाहिए। मैं चाहती हूं कि आप स्पष्ट रूप से समझें कि किसी को भी नकारा नहीं जा सकता है।’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि कार्यकर्ता-नेता हर मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने में सक्षम हों, हर विषय पर पार्टी के रुख की उन्हें जानकारी मिलनी चाहिए और सभी कार्यकर्ताओं को भी उनके बारे में पता होना चाहिए। छह महीने में चुनाव है, इसके लिए पार्टी से जुड़े सभी लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos