'शहीद के बेटे को मीर जाफर कहा गया, तब कोई केस नहीं हुआ...मंत्री ने संसद में मेरी मां का अपमान किया', भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

By विनीत कुमार | Published: March 26, 2023 12:46 PM2023-03-26T12:46:41+5:302023-03-26T13:15:44+5:30

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर कांग्रेस के एक दिन के विरोध प्रदर्शन 'संकल्प सत्याग्रह' के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर दिन उनके भाई राहुल गांधी का अपमान भाजपा के नेताओं और मंत्रियों द्वारा किया जाता है लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Priyanka Gandhi attack BJP says Martyr's son Rahul Gandhi called Mir Jafar, no case registered, Minister insulted my mother in Parliament | 'शहीद के बेटे को मीर जाफर कहा गया, तब कोई केस नहीं हुआ...मंत्री ने संसद में मेरी मां का अपमान किया', भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस के 'संकल्प सत्याग्रह' कार्यक्रम में प्रियंका गांधी (फोटो-एएनआई)

Highlightsमेरे परिवार ने इस देश के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है: प्रियंका गांधीमेरे भाई, एक शहीद के बेटे को देशद्रोही और मीर जाफर बुलाया जाता है, उनकी मां का संसद में अपमान किया गया: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराये जाने के विरोध में कांग्रेस के दिल्ली में राजघाट पर एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन 'संकल्प सत्याग्रह' के दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र को उनके परिवार ने अपने खून से सींचा है। साथ ही प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि उनके भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी समेत गांधी परिवार का कई बार अपमान किया गया लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शहीद के बेटे का हर दिन किया जाता है अपमान: प्रियंका गांधी

राहुल गांधी को 'शहीद का बेटा' संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा हर दिन उनका (राहुल गांधी) अपमान करती है। प्रियंका ने कहा, 'उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार को नहीं छोड़ा। आप मेरे भाई, एक शहीद के बेटे को देशद्रोही और मीर जाफर बुलाते हैं। आपके मंत्री ने मेरी मां का संसद में अपमान किया। आपके एक मुख्यमंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी नहीं जानते कि उनके पिता कौन हैं...लेकिन इन लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ।'


प्रियंका ने कहा, 'ऐसे लोगों को संसद से अयोग्य नहीं ठहराया जाता है, उन्हें जेल नहीं भेजा जाता है और उन्हें वर्षों तक चुनाव लड़ने से नहीं रोका जाता है। उन्होंने कई बार मेरे परिवार का अपमान किया है, लेकिन हम चुप रहे।'

'पीएम मोदी को गले लगाया..हमारे पास नफरत की विचारधारा नहीं' 

प्रियंका ने आगे कहा, 'मेरा भाई पीएम मोदी के पास गया और उन्हें संसद में गले लगाया और कहा कि मुझे आपसे कोई नफरत नहीं है। हमारी अलग-अलग विचारधारा हो सकती है लेकिन हमारे पास नफरत की विचारधारा नहीं है।'

प्रियंका ने कहा, राहुल गांधी दुनिया के दो सबसे बड़े शिक्षा संस्थान से पढ़ कर आए हैं। हावर्ड और कैम्ब्रिज से वह पढ़कर आए हैं। आप उन्हें पप्पू बनाते हैं। फिर पता चला कि ये पप्पू तो यात्रा में निकल आया। ये पप्पू तो है ही नहीं। इसके साथ तो लाखों लोग चल रहे हैं। ये ईमानदार भी है। सभी बातों को समझता भी है। ये जनता के बीच जा रहा है। जनता की समस्या को सुन रहा है। वे घबरा गए कि राहुल गांधी ने संसद में वह सवाल उठाए जिनका उनके पास जवाब नहीं है।'


भाजपा के परिवारवाद के आरोपों पर प्रियंका ने कहा, 'आप 'परिवारवाद' की बात करते हैं, मैं पूछना चाहती हूं कि भगवान राम कौन थे? वे परिवारवादी थे, या पांडव परिवारवादी थे? क्या हमें इस बात के लिए शर्म आनी चाहिए कि मेरे परिवार ने देश के लिए लड़ाई लड़ी? मेरे परिवार ने इस देश के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है।'

Web Title: Priyanka Gandhi attack BJP says Martyr's son Rahul Gandhi called Mir Jafar, no case registered, Minister insulted my mother in Parliament

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे