नई दिल्ली, 13 अप्रैल: कांग्रेस ने देश में गांधी उन्नाव और कठुआ रेप जैसे मामलों के विरोध में बुधवार आधी रात को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इस मार्च में राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हिस्सा लिया। हालांकि मार्च के दौरान हो रही धक्का मुक्की से प्रियंका गांधी वाड्रा काफी गुस्से में दिखीं।
मार्च के दौरान प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का मुक्की हुई। जिसके बाद वह काफी गुस्सा गईं। उन्होंने गुस्से में कहा, ये शांति मार्च हैं, अगर आप तरीके से इस कैंडल मार्च में शामिल नहीं हो सकते हैं, तो कृपा कर अपने घर जाकर सो जाइए। ये मत भूलिए की आप यहां किस मकसद से मार्च में शामिल होने आए हैं।'
रेप जैसे मुद्दे पर शुरुआत से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी काफी अक्रामक रूख अपनाए हुए हैं। कांग्रेस का ये कैंडल मार्च मानसिंह रोड से राजपथ होते हुए इंडिया गेट पहुंचा था।
राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि ये पूरे देश का मुद्दा है। सरकार इसे राजनीतिक मुद्दा ना समझे। सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। हम मोदी सरकार को यह बताना चाहते हैं कि इसे राजनीतिक न समझें, बल्कि इसे आमजन की आवाज मानें। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मोदी सरकार महिलाओं को बचाने का काम शुरू कर देना चाहिए।
इस मार्च में फीसा अलि, अंबिका सोनी, सोभा ओझा, अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद, रणदीप सुरजेवाला जैसे कई बड़े नेता पहुंचें। इसके साथ ही लाखों कार्यकर्ता भी पहुंचे। जिसकी वजह से इंडिया गेट पर भयानक जाम लग गया था। चारों तरफ से गाड़ियां जाम हो गई थी। जिसे रात्री दो बजे के बाद पुलिस ने धीरे-धीरे हटवाया।