लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली में अवैध निर्मित बेसमेंट में चल रहा निजी स्कूल : आप

By भाषा | Updated: December 5, 2019 05:58 IST

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि दक्षिण दिल्ली के एंड्रयूजगंज में एक निजी स्कूल की कक्षाएं उसके परिसर में अवैध निर्मित बेसमेंट में चल रही हैं, जिससे बच्चों की जान को खतरा है

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने दावा किया कि दमकल विभाग पिछले 15 साल से इस स्कूल को बगैर किसी जांच के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे रहा।  उन्होंने कहा, ‘‘...मैंने याचिका समिति की ओर से पूरी रिपोर्ट कल दिल्ली विधानसभा को सौंपी।’’

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि दक्षिण दिल्ली के एंड्रयूजगंज में एक निजी स्कूल की कक्षाएं उसके परिसर में अवैध निर्मित बेसमेंट में चल रही हैं, जिससे बच्चों की जान को खतरा है। पार्टी ने भाजपा नीत दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) पर इस मुद्दे पर निष्क्रिय रहने का भी आरोप लगाया।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले साल एक निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि 27 कक्षाएं बेसमेंट में संचालित हो रही हैं। इसके बाद दक्षिण दिल्ली नगर निगम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। भारद्वाज ने यह भी कहा कि दिल्ली के कई निजी स्कूल सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और याचिका समिति को चार स्कूलों में इस तरह के नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘...मैंने याचिका समिति की ओर से पूरी रिपोर्ट कल दिल्ली विधानसभा को सौंपी।’’ उन्होंने यह भी कहा कि एंड्रयूजगंज का यह स्कूल उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर रहा और बगैर किसी रोशनदान एवं अग्नि सुरक्षा निकास द्वार के बेसमेंट के अंदर चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि दमकल विभाग पिछले 15 साल से इस स्कूल को बगैर किसी जांच के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे रहा। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता